लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार के आरोपों को बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने किया खारिज, कहा- बीजेपी ने उन्हें कई बार केंद्रीय मंत्री, सीएम बनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2022 20:30 IST

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, बीजेपी ने उन्हें कई बार केंद्रीय मंत्री बनाया। उन्हें सीएम भी बनाया गया था। उन्होंने 2015 में राजद के साथ गठबंधन पर अपने फैसले पर फिर से विचार क्यों किया और 2017 में भाजपा में आए? 

Open in App
ठळक मुद्देप्रसाद ने कहा- यह निराधार है कि भाजपा जेडीयू को नष्ट करने की कोशिश कर रही थीबीजेपी नेता बोले - नीतीश कुमार ऐसा कहकर बिहार की जनता के जनादेश का अपमान कर रहे हैंउन्होंने 2015 में राजद के साथ जेडीयू के गठबंधन के फैसले पर पूछा सवाल

पटना:

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार के उन आरोपों को खारिज किया है जिसमें उन्होंने भाजपा पर उनकी पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया। बीजेपी के सीनियर नेता ने कहा, नीतीश कुमार जा चुके हैं और कह चुके हैं कि बीजेपी उनकी पार्टी को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है। 

उन्होंने कहा, नीतीश जी हम पूछते हैं कि आप हमारे साथ कैसे और क्यों आए थे? आपने लालू जी को छोड़ा था जब हम लोग चारा घोटाले की लड़ाई लड़ रहे थे। आपने समता पार्टी बनाई थी

उन्होंने कहा, बीजेपी ने उन्हें कई बार केंद्रीय मंत्री बनाया। उन्हें सीएम भी बनाया गया था। उन्होंने 2015 में राजद के साथ गठबंधन पर अपने फैसले पर फिर से विचार क्यों किया और 2017 में भाजपा में आए? मीडिया को संबोधित करते हुए बीजेपी के कद्दावर नेता नेत कहा, 2017 में आपने क्यों कहा कि मैं बहुत असहज हूं क्योंकि तेजस्वी जी अपने ऊपर लगे गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं ये आपने खुलकर कहा था।

उन्होंने कहा, 2019 में लोकसभा चुनाव में बिहार में आप नरेंद्र मोदी के नाम पर जीते और आपके सांसदों की संख्या 16 हो गई है। 2020 के विधानसभा में आपको 43 सीट मिली भाजपा की सीटें आपसे दोगुनी थी फिर भी इसके बदले कोई चर्चा नहीं हुई और आपको मुख्यमंत्री बनाया गया।

भाजपा सांसद ने कहा, नीतीश कुमार ऐसा कहकर बिहार की जनता के जनादेश का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने नीतीश के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह निराधार है कि भाजपा जेडीयू को नष्ट करने की कोशिश कर रही थी।

आपको बता दें कि मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा दिया। इसके बाद राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनसे राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का अनुरोध किया।

नीतीश कुमार एनडीए का साथ छोड़कर एकबार फिर महागठबंधन के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। बिहार में जद (यू)-राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन की सरकार का बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा।

टॅग्स :रविशंकर प्रसादनीतीश कुमारबिहारजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया