लाइव न्यूज़ :

I.N.D.I.A गठबंधन पर रविशंकर प्रसाद ने बोला हमला, दोहराई पीएम मोदी की बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 25, 2023 14:38 IST

संसद के बाहर बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के सांसद रविशंकर प्रसाद ने भविष्यवाणी की कि भाजपा 2024 के राष्ट्रीय चुनाव में तीसरी बार जीत हासिल करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देरविशंकर प्रसाद ने विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन पर हमला बोला।प्रसाद ने कांग्रेस की स्थापना एक विदेशी नागरिक द्वारा किए जाने के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तंज का हवाला दिया।26 विपक्षी दलों ने हाल ही में एक भाजपा विरोधी मोर्चा भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन का गठन किया।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को भाजपा की संसदीय बैठक के बाद विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन पर हमला बोला। प्रसाद ने कांग्रेस की स्थापना एक विदेशी नागरिक द्वारा किए जाने के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तंज का हवाला दिया। संसद के बाहर बोलते हुए प्रसाद ने यह भी भविष्यवाणी की कि भाजपा 2024 के राष्ट्रीय चुनाव में तीसरी बार जीत हासिल करेगी।

रविशंकर प्रसाद ने कहा, "हमें अपने पीएम पर गर्व है। हम 2024 में सत्ता में वापस आ रहे हैं। पीएम मोदी ने बयान दिया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना एक विदेशी नागरिक ने की थी।" बता दें कि  2024 के लोकसभा चुनावों के लिए बिगुल बजाते हुए 26 विपक्षी दलों ने हाल ही में एक भाजपा विरोधी मोर्चा भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन का गठन किया। 

विपक्ष की हाल-फिलहाल की बैठक में यह फैसला लिया गया कि इस गठबंधन का एक संयोजक होगा और 11 सदस्यीय समन्वय समिति होगी। 'इंडिया' के घटक दलों की अगली बैठक मुंबई में होगी जहां गठबंधन के संयोजक और समन्वय समिति के सदस्यों का चयन किया जाएगा। इस बैठक में कई दिग्गज नेताओं ने भाग लिया था।

टॅग्स :रविशंकर प्रसादइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)Bharatiya Janata Partyनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया