लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने चार बच्चों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया, कहा- कांग्रेस अगर विधेयक ला दी होती तो...सुप्रिया श्रीनेता ने दिया जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: December 10, 2022 09:53 IST

इस वीडियो को साझा करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेता ने रवि किशन पर तंज कसा और कहा कि '' बच्चे पैदा होते गए'' और आपको पता ही नहीं चला? चलो कांग्रेस की कृपा से आप 3 बेटियों और 1 बेटे के पिता तो बन गए।

Open in App
ठळक मुद्देरवि किशन ने कहा कि हमेशा शूटिंग में व्यस्त रहता था। बच्चे पैदा होते गए। रवि किशन ने कहा कि अगर कांग्रेस जनसंख्या नियंत्रण बिल ला दी होती तो मैं रुक जाता।कांग्रेस ने रवि किशन के बयान पर पलटवार किया है।

नई दिल्लीः भोजपुरी अभिनेता व भाजपा सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को अपने चार बच्चों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा सांसद ने कहा कि  अगर कांग्रेस ने उस समय जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया होता तो वह रुक जाते। एक टीवी कार्यक्रम में बोलते हुए रवि किशन ने कहा कि संसद में जनसंख्या नियंत्रण विधेयक पेश करने जा रहे हैं।

आज तक के एक मीडिया कॉन्क्लेव में बोलते हुए, रवि किशन ने कहा कि वह कॉन्क्लेव के तुरंत बाद संसद में जनसंख्या नियंत्रण विधेयक पेश करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि लेकिन आपके चार बच्चों का क्या? तालियों की गड़गड़ाहट के बीच भाजपा सांसद ने कहा, ''अगर कांग्रेस सरकार पहले विधेयक लाती तो मैं रोक देता...''

रवि किशन ने कहा, "यह सच है कि मेरे चार बच्चे हैं। इसलिए मैं उन्हें पालने के संघर्ष को जानता हूं। मैंने बहुत संघर्ष के बाद सफलता का स्वाद चखा। शुरुआत में हमें काम या पैसे में से किसी एक को चुनने के लिए कहा जाता था। और मैं हमेशा काम को चुनता था क्योंकि मुझे पता था कि पैसे आ जाएंगे।

रवि किशन ने कहा कि "मेरी पत्नी लंबी और पतली थी और पहली और दूसरी डिलीवरी के बाद, मैंने उसकी सेहत बिगड़ते देखी। मैं उस समय संघर्ष कर रहा था और हमेशा शूटिंग में व्यस्त रहता था। बच्चे पैदा होते गए। उस समय कोई स्पष्टता नहीं थी। बकौल रवि किशन अब मेरे पास सफलता और पैसे दोनों हैं लेकिन जब मैं अपनी पत्नी को देखता हूं तो मुझे खेद होता है।

इस वीडियो को साझा करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेता ने रवि किशन पर तंज कसा और कहा कि '' बच्चे पैदा होते गए'' और आपको पता ही नहीं चला? चलो कांग्रेस की कृपा से आप 3 बेटियों और 1 बेटे के पिता तो बन गए। कांग्रेस नेता ने आगे लिखा- ''शरीर बिगड़ गया पत्नी का बच्चे पैदा करने से'' - यह पत्नी के लिए प्यार नहीं body shaming है। अंत में रवि किशन की अंग्रेजी पर सुप्रिया ने चुटकी लेते हुए लिखा- और हाँ अंग्रेजी बड़े ऐक्सेंटवा से बोलत हवा, कहाँ सिखला?

 कार्यक्रम में मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव भी मौजूद होते हैं। गौरतलब बात है कि मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं।

टॅग्स :रवि किशनBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?