लाइव न्यूज़ :

बिहार में हो सकता है महाराष्ट्र वाला खेला!, भाजपा सांसद प्रदीप सिंह ने कहा-कई जदयू नेता संपर्क में, विधायक और एमपी खुश नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: January 15, 2023 17:15 IST

भाजपा के अररिया से सांसद प्रदीप सिंह ने कहा है कि जदयू के नेता भाजपा के संपर्क में हैं। जदयू ने पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा दिन के उजाले में सपने बहुत देखती है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद के इस दावे ने सर्द मौसम में भी सियासी गर्मी का अहसास करा दिया है।प्रदीप सिंह ने कहा कि जदयू के नेता भाजपा के संपर्क में हैं। नीतीश कुमार को छोड़ कर जदयू के सभी नेताओं के लिए भाजपा के द्वार खुले हैं।

पटनाः खरमास खत्म होते ही बिहार के सियासी गलियारे में सियासी गतिविधियां तेज  हो गई हैं। राजद विधायक व पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह और शिक्षा मंत्री के बयान को लेकर महागठबंधन में जारी तकरार के बीच भाजपा सांसद प्रदीप सिंह ने यह कहकर तापमान बढ़ा दिया है कि बिहार में जल्द ही महाराष्ट्र जैसे हालात हो जाएंगे।

 

भाजपा सांसद के इस दावे ने सर्द मौसम में भी सियासी गर्मी का अहसास करा दिया है। भाजपा के अररिया से सांसद प्रदीप सिंह ने कहा है कि जदयू के नेता भाजपा के संपर्क में हैं। हालांकि जदयू ने इस पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा दिन के उजाले में सपने बहुत देखती है। भाजपा सांसद ने कहा है कि नीतीश कुमार को छोड़ कर जदयू के सभी नेताओं के लिए भाजपा के द्वार खुले हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में भले ही महागठबंधन बन गया है। लेकिन उसके बनने से जदयू के विधायक और एमपी खुश नहीं है। प्रदीप सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि 2025 में महागठबंधन की अगुवाई तेजस्वी यादव करेंगे। इस घोषणा के बाद से ही जदयू के नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है और जदयू के कई विधायक भाजपा के संपर्क में आ गए हैं।

उन्होंने कहा कि बस थोड़ा से इंतज़ार कर लीजिए बिहार में भी महाराष्ट्र जैसा खेल दिख जाएगा। यह बात सिर्फ़ मैं राजनीतिक बयानबाजी के तौर पर नहीं कर रहा हूं, बल्कि पूरे भरोसे के साथ बोल रहा हूं। लेकिन, इसका खुलासा अभी नहीं करूंगा, समय आने पर सब कुछ सामने आ जाएगा।

वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस संभावना को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि ये एक वाहियात अनुमान है, भाजपा दिन के उजाले में सपने बहुत देखती है। ऐसा कुछ नहीं है। नीरज ने कहा कि जदयू में टूट का कोई रिकॉर्ड आज तक नहीं है। भाजपा की बेचैनी समझ में आती है। उन्हें सत्ता से दूरी बर्दाश्त नहीं होती है। भाजपा को समझना चाहिए कि ये बिहार है। यहां लोग उड़ती हुई चिड़िया के पंख में हल्दी लगाते हैं। ये महाराष्ट्र नहीं है। 

टॅग्स :BJPनीतीश कुमारपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?