लाइव न्यूज़ :

Women In Sandeshkhali 'ब्लाउज और साड़ी खोलकर चेक किया'...फिर वीडियो बनाया, ममता सरकार पर गंभीर आरोप

By धीरज मिश्रा | Updated: March 6, 2024 15:48 IST

BJP MP Locket Chatterjee: भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बारासात में पीएम मोदी की सभा में शामिल होने के लिए संदेशखाली की महिलाओं के ब्लाउज और साड़ी खोलकर चेक किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा प्रदेश की सरकार आरोपी को बचाने में लगी लॉकेट चटर्जी ने कहा महिलाओं के ब्लाउज, साड़ी खोलकर चेक किया गया पीएम मोदी ने संदेशखाली की महिलाओं से की मुलाकात

BJP MP Locket Chatterjee: भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बारासात में पीएम मोदी की सभा में शामिल होने के लिए संदेशखाली की महिलाओं के ब्लाउज और साड़ी खोलकर चेक किया गया है। संदेशखाली की महिलाओं का वीडियो बनाया गया। जिसके बाद उन्हें सभा में जाने दिया।

उन्होंने कहा कि ममता सरकार में यह नारी का अपमान है। सीएम ममता बनर्जी महिलाओं की रक्षा नहीं कर सके। लेकिन शेख शाहजहाँ को सुरक्षा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने संदेशखाली की महिलाओं की 10 लोगों की टीम से मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से अकेले में बातचीत किया है।

पीएम और संदेशखाली की महिलाओं के बीच क्या बातचीत हुई है। इस बारे में मुझे नहीं पता है। लेकिन, जब तक संदेशखाली की महिलाओं को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक पीएम मोदी चैन से नहीं बैठेंगे।

बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने बताया कि सीएम ममता बनर्जी या उनकी सरकार शेख शाहजहां को सीबीआई द्वारा ले जाने को लेकर इतनी घबराई हुई क्यों हैं। उन्हें किस बात का डर है। शेख शाहजहां एक अपराधी, हत्यारा और बलात्कारी है। ममता बनर्जी उसे बचाने की कोशिश क्यों कर रही हैं। शेख शाहजहाँ को बचाने के लिए एकमात्र कारण यह है कि अगर शेख शाहजहाँ ने अपना मुँह खोला, तो ममता बनर्जी मुश्किल में पड़ जाएंगी। यही कारण है कि वह शेख शाहजहां को उन्हें सीबीआई को सौंपने से रोकने की कोशिश कर रही हैं।

पश्चिम बंगाल में मंत्री और टीएमसी नेता शशि पांजा ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने हर संभव कदम उठाए हैं। जांच चल रही है और न्याय मिलेगा। हमारी महिला पुलिस और महिला आयोग के सदस्यों ने भी वहां का दौरा किया है। राज्य सरकार द्वारा शिविर भी स्थापित किए गए हैं। हम इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकते कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं हुई थीं। गिरफ्तारियां की गई हैं और जांच की जाएगी। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने शेख शाहजहां गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालMamta Banerjeeकोलकातानरेंद्र मोदीमोदीमोदी भक्तमोदी सरकारनारी सुरक्षाटीएमसीTMCShubhendu Adhikari
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर