लाइव न्यूज़ :

SC/ST कानून पर नरेंद्र मोदी सरकार के रुख से नाखुश बीजेपी सांसद, एक अप्रैल से यूपी में करेंगी विरोध रैलियाँ

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 28, 2018 11:58 IST

सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST (Prevention of Atrocities) अधिनियम 1989  में फैसला सुनाया है कि ऑटोमैटिक गिरफ्तारी नहीं होगी। इस कानून को लेकर विपक्षी के साथ-साथ बीजेपी के कुछ नेता भी विरोध कर रहे हैं। 

Open in App

लखनऊ, 28 मार्च;  उत्तर प्रदेश के बहराइच से बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले केंद्र सरकार के SC/ST कानून के खिलाफ हो गई हैं। सावित्री बाई फुले केंद्र सरकार के SC/ST कानून के खिलाफ एक अप्रैल को लखनऊ में रैली करेंगी।  सावित्री बाई फुले पिछले तीव महीने से SC/ST को नौकरी और प्रमोशन में आरक्षण के मांग के लिए बहराइच में आंदोलन शुरू किया था।

सावित्री बाई फुले ने घोषण की है कि एक अप्रैल से लेकर वह लखनऊ, बिजनौर, कन्नौज और कानपुर समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में रैली करेंगी। इनका कहना है कि नमो बुद्धाय सेवा समिति की तरफ से हमारा आंदोलन पूरे प्रदेश में चल रहा है। मैंने सदन में भी आवाज उठाई थी। लेकिन किसी ने नहीं सुनी। आरक्षण के खिलाफ चल रही साजिश को रोकने के लिए मैंने यह आंदोलन चलाया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति   SC/ST (Prevention of Atrocities) अधिनियम 1989  में यह साफ किया था कि इस मामले में अब ऑटोमैटिक गिरफ्तारी नहीं होगी। इस कानून को लेकर विपक्षी के साथ-साथ बीजेपी के कुछ नेता भी विरोध कर रहे हैं। 

-बीजेपी के एस टी मोर्चा के अध्यक्ष अरविंद नेताम ने कहा है कि सरकार से उनकी मांग है कि वह सुप्रीम कोर्ट में इस फैसले के खिलाफ एक रिव्यू पिटीशन दायर करें।

- जेपी के सहयोगी दल भी पार्टी से कानून पर पुनर्विचार करने की बात कही है। 

-केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान और एक दलित संगठन ने पुनर्विचार के लिए यथा शीघ्र याचिका दायर करने का केन्द्र से अनुरोध किया है। रामविलास पासवान ने कहा कि शीर्ष अदालत के इस फैसले से अनुसूचित जाति और जनजातियों में बहुत अधिक नाराजगी है और सरकार को जल्द पुनर्विचार याचिका दायर करनी चाहिए। पासवान ने कहा कि इस मामले में उनकी पार्टी भी पुनर्विचार याचिका दायर करेगी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल