लाइव न्यूज़ :

BJP MLA Viral Video: 'खामियाजा भुगतना पड़ेगा...', 'थप्पड़ कांड' के बाद बोले BJP विधायक योगेश वर्मा

By अंजली चौहान | Updated: October 9, 2024 14:48 IST

BJP MLA Viral Video:लखीमपुर खीरी में शहरी सहकारी बैंक चुनाव के बीच तीखी नोकझोंक के दौरान बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मार दिया गया. घटना के एक वायरल वीडियो ने मीडिया का काफी ध्यान खींचा है।

Open in App

BJP MLA Viral Video: इस समय सोशल मीडिया पर बीजेपी विधायक योगेश वर्मा का एक वीडियो वायरल है। जिसमें कि उनके साथ मारपीट होती दिख रही है। दरअसल यूपी के लखीमपुर खीरी में बार काउंसिल के प्रेसीडेंट ने बीजेपी विधायक को थप्पड़ जड़ दिया। अब इस मामले में बीजेपी विधायक ने बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “पहले हमारे व्यापार मंडल के राजू अग्रवाल जी को मारा, उनका पर्चा फाड़ दिया। मैं जब उन्हें देखने गया तो वकील अवधेश सिंह ने मेरे ऊपर हाथ उठाने की कोशिश की। वकील अवधेश सिंह ने जिंदगी भर दलाली की है, उसके अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने मेरे गिरेबान के ऊपर हाथ डाला है, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।”

विधायक ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं के साथ पहले मारपीट की गई थी. बीजेपी के कार्यकर्ता मौके पर पर्चा लेने पहुंचे थे. आपको बता दें कि घटना के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि  बार के प्रेसीडेंट विधायक की ओर आगे बढ़ते हैं। बीच में बचाव के लिए पुलिस कर्मी खड़ें है लेकिन वह विधायक को जाकर थप्पड़ जड़ देते हैं। विधायक और वकील भिड़ जाते हैं लेकिन पुलिस बीच बचाव कर दोनों को अलग करती है और अलग ले जाती है।

यह मामला अर्बन कोऑपरेटिव बैंक प्रबंध समिति के चुनाव से जुड़ा है। आज इसके लिए नामांकन होना था। दरअसल वकील अवधेश सिंह की पत्नी चुनाव लड़ रही हैं। बीजेपी विधायक ने नामांकन में धांधली का आरोप लगाया था। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।      

टॅग्स :BJP MLAवायरल वीडियोउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup crimeBJP government of Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए