लाइव न्यूज़ :

BJP विधायक टी राजा का तेलंगाना सरकार पर आरोप, कहा- तिरंगा यात्रा रोकने की कोशिश की जा रही है

By भारती द्विवेदी | Updated: August 15, 2018 13:26 IST

साथ ही विधायक वीडियो को जरिए लोगों से अपील कर रहे हैं कि तिरंगा यात्रा के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़े और अपनी गिरफ्तारी दें।

Open in App

नई दिल्ली, 15 अगस्त: पूरा देश आज 72वां स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा है। हर जगह लोग उल्लास के साथ आजादी के दिन को मना रहे हैं। ऐसे में तेलंगाना से एक खबर आई है कि वहां की सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक को तिरंगा यात्रा करने से रोकने की कोशिश की है। दरअसल बीजेपी विधायक राजा सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके तेलंगाना सरकार पर आरोप लगाया है।

विधायक अपने वीडियो में कह रहे हैं- 'जय श्रीराम। आज भारत देश को आजादी मिली थी। आजादी यूं ही नहीं मिली, कई देश भक्तों के बलिदान के बाद मिली थी। तब से लेकर आज तक पूरे भारत देश में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है, आज जो सरकार है यानी निजाम के समय झंडा फहराने पर लोगों को फांसी चढ़ाया जाता था और गोली मारी जाती थी। आज केसीआर साहब के जमाने में फिर वहीं निजाम रूल पालन करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। आज बेगम बाजार छत्री से तिरंगा यात्रा निकलने वाली है। उस तिरंगा यात्रा को रोकने के लिए कई सौ पुलिस वाले वहां पहुंच चुके हैं।' 

साथ ही विधायक वीडियो को जरिए लोगों से अपील कर रहे हैं कि तिरंगा यात्रा के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़े और अपनी गिरफ्तारी दें। बता दें कि टी राजा सिंह तेलंगाना के गौशमहल से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। तीन-चार दिन पहले ही उन्होंने गाय की सुरक्षा को लेकर पार्टी को अपना इस्तीपा सौंपा था। विधायक ने पार्टी पर गौरक्षा की मुद्दे पर साथ ना देने का आरोप लगाया था।

भारत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करे

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तेलंगानाके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

कारोबार1,695.54 करोड़ रुपये की लागत, 1327 एकड़ में फैला और 24,400 नौकरी?, वारंगल में पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी