लाइव न्यूज़ :

BJP विधायक के विवादित बोल, शूर्पणखा से की ममता बनर्जी की तुलना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 25, 2018 10:18 IST

सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शूर्पणखा बताया है। खबर के मुताबिक बीजेपी विधायक ने हाल ही में कहा कि हिन्दू बंगाल में सुरक्षित नहीं है और इस राज्य की हालत जल्द ही जम्मू-कश्मीर जैसी हो जाएगी।

Open in App

उत्तर प्रदेश के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने विवादिच बयान दिया है। जिसके बाद से उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शूर्पणखा बताया है। खबर के मुताबिक बीजेपी विधायक ने हाल ही में कहा कि हिन्दू बंगाल में सुरक्षित नहीं है और इस राज्य की हालत जल्द ही जम्मू-कश्मीर जैसी हो जाएगी।

CJI के खिलाफ महाभियोग का नोटिस कांग्रेस की गलती: ममता बनर्जी

उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी शूर्पणखा का रोल निभा रही हैं, लोग गलियों में मारे जा रहे हैं और वह सीएम होने के बाद भी नो कुछ भी सही से कर पा रही हैं और ना ही  बंगा में हिंदू सुरक्षित हैं। अगर समय रहते इस पर कुछ नहीं किया गया जो यहां के हालात जम्मू-कश्मीर जैसे हो जाएगे। 

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि 2024 तक पश्चिम बंगाल से हिन्दुओं को भगाया जाएगा। यहां घुसे बंग्लादेशी हिंदुओं को तो सता रहे हैं। लेकिन सौभाग्य से हमारे पास मोदी जी जैसे नेता हैं और हम बंगाल की धरती से विदेशी तत्वों को हटा देंगे। इतना ही नहीं विधायक ने कहा कि कांग्रेस अभी रावण का रोल अदा कर रहा है।

दिल्ली: अरविंद केजरीवाल से मिले चंद्रबाबू नायडू, गैर-बीजेपी मोर्चा बनाने के कयास तेज

ऐसा पहली बार नहीं जब उन्होंने इस तरह का बयान दिया हो इससे पहले भी वह कई बार इस तरह की भाषा का प्रयोग कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि  2019 का चुनाव ‘इस्लाम बनाम भगवान’ होने जा रहा है। वहीं, उन्होंने उन्नाव रेप के आरोपी कुलदीप सेंगर के बचाव में भी बयान दिया था और कहा था कि तीन बच्चों की मां से कोई रेप कैसे कर सकता है। ऐसे में एक बार फिर से अब उनका बयान सुर्खियों में आ गया है। हांलाकि बीजेपी की तरफ से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। 

टॅग्स :ममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?