लाइव न्यूज़ :

कैराना हार के बाद BJP विधायक बोले-योगी सरकार के मंत्री बने रहे तो पार्टी का गर्त में जाना तय

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 1, 2018 15:04 IST

सुरेन्द्र सिंह ने उपचुनाव परिणाम का ठीकरा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के सिर फोड़ते हुए कहा कि पराजय के लिये मुख्यमंत्री योगी कम, उनके मंत्री ज्यादा जिम्मेदार हैं। 

Open in App

बलिया, 01 जून: अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनावों में गुरुवार को अपनी पार्टी की हार का ठीकरा उत्तर प्रदेश सरकार, उसके मंत्रियों और नौकरशाही के सिर फोड़ दिया है। सुरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अगर वे मंत्री अपने पद पर बने रहे तो बीजेपी का गर्त में जाना तय है। 

सिंह ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में उपचुनाव परिणाम का ठीकरा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के सिर फोड़ते हुए कहा कि पराजय के लिये मुख्यमंत्री योगी कम, उनके मंत्री ज्यादा जिम्मेदार हैं। 

राज्य सरकार के आधे मंत्रियों के कामकाज का तरीका अच्छा नहीं है। वे पार्टी कार्यकर्ताओं की बातों को तवज्जो नहीं दे रहे हैं। सरकार में अगर ऐसे मंत्री अपने पद पर बने रहे तो भाजपा दिनों-दिन गर्त में जायेगी।

उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्ति थाने, तहसील और ब्लॉक पर अपनी समस्या लेकर जायेगा और उसकी सुनवायी नहीं होगी तो वह बीजेपी को वोट नहीं देगा। बीजेपी पारदर्शी सरकार नहीं दे सकी है। थाना, तहसील और ब्लॉक के स्तर पर अपेक्षित सुधार नहीं होने के कारण चुनाव में भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ रहा है।

बैरिया से बीजेपी विधायक सिंह ने कहा कि वह देश में लोकसभा और विधानसभा की विभिन्न सीटों के उपचुनावों में बीजेपी की पराजय के लिये पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों की भी भूमिका बताने वाले जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के महासचिव के. सी. त्यागी के बयान से सहमत हैं।

इसके अलावा बीजेपी नेता श्याम प्रकाश ने फेसबुक के जरिए योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'पहले गोरखपुर, फूलपुर और अब कैराना, नूरपुर में भाजपा की हार का है हमें दुःख! किन्तु वर्तमान हकीकत की पांच लाइनें...मोदी नाम से पा गए राज...कर न सके जनता मन काज...संघ, संगठन हाथ लगाम...मुख्यमंत्री भी असहाय...जनता और विधायक त्रस्त...अधिकारी, अध्यक्ष भी भ्रष्ट...उतर गई पटरी से रेल...फेल हुआ, अधिकारी राज...समझदार को है ये इशारा...आगे है अधिकार तुम्हारा...'(खबर इनपुट-भाषा)

टॅग्स :योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उपचुनाव 2018उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ