लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ने कहा, अधिकारियों से अच्छे तो आतंकवादी, विस्फोट कर जिम्मेदारी तो लेते हैं

By भाषा | Updated: September 3, 2021 19:41 IST

Open in App

हरियाणा के जींद से सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने जिले के अफसरों की कार्यशैली को लेकर एक विवादित टिप्पणी करते हुए आतंकवादियों को उनसे अच्छा बताया जो विस्फोट करके अपनी जिम्मेदारी तो लेते हैं। बारिश के बाद शुक्रवार को क्षेत्र के हालात का जायजा लेने निकले मिढ़ा को जब एक जगह सड़क धंसने पर लोगों ने अपनी परेशानी बताते हुए रोक लिया तो उन्होंने मौके पर अधिकारियों को तलब किया। बीएंडआर, जनस्वास्थ्य विभाग, शहरी निकाय तथा सिंचाई विभाग के अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो विधायक ने अधिकारियों से जानना चाहा कि लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई सड़क धंसी कैसे? इस पर अधिकारी एक-दूसरे के विभाग को इसके लिए जिम्मेदार ठहराने लगे। अधिकारियों की कार्यशैली से आहत विधायक ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए यहां तक कह डाला कि “अधिकारियों से तो अच्छे आंतकवादी हैं जो विस्फोट करके अपनी जिम्मेदारी तो ले लेते हैं, ये अधिकारी तो उनसे भी बुरे हैं।” डा. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि उन्होंने सीएम को भी बोला था, उन्हें खुद शर्म आ रही है कि वे ऐसे अधिकारियों के विधायक हैं जिनकी वजह से सड़कों तथा सीवरेज व्यवस्था का यह हाल है। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को चेताया कि अगर तीन दिन में सड़क का निर्माण नहीं होता तो वे अपने स्तर पर कार्य को शुरू करवाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: निशांत कुमार और विधायक मैथिली ठाकुर का डीपफेक तस्वीर बनाकर युवक ने किया सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

भारत'जो मोदी को गाली देगा उसे लेने का हक़ नहीं': राजस्थान बीजेपी नेता ने मुस्लिम महिलाओं को कंबल देने से किया मना | VIDEO

भारतकर्नाटक के बीजेपी विधायक को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, गिरफ्तार

भारतUP: विधानसभा के भीतर बजी भाजपा विधायक के मोबाइल की घंटी, स्पीकर ने फोन को किया जब्त, माफी मांगने पर वापस लौटाया गया मोबाइल

भारतVIDEO: यूपी के महोबा में हाई वोल्टेज ड्रामा, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को और बीजेपी विधायक बृजभूषण सिंह के सुरक्षाकर्मियों के बीच हाथापाई

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील