लाइव न्यूज़ :

रामनवमी जुलूस में भाजपा विधायक ने कहा, "जो राम का नाम न ले, उसे देश से भगाना है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 11, 2022 18:24 IST

हैदराबाद के रामनवमी जुलूस में भाजपा विधायक टी राजा सिंह द्वारा हिंदू वर्चस्व की स्थापना के नारे लगाये गये और इस दौरान कार्यक्रम में उनके द्वारा गाये गये गीत के बोल भी सांप्रदायिकता भरे थे। गीत के उत्तेजक लाइनों के जरिये लोगों से हिंदू गर्व की बात की गई थी और दूसरे समुदाय के खिलाफ चेतावनी की बात भी कही गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देरामनवमी जुलूस में गोशामहल से भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने आपत्तिजनक गीत गाया गीत के जरिये हिंदू गर्व की बात की गई थी और अन्य समुदाय को धमकी दी गई थी गीत में भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि जो राम का नाम न ले, उसे भारत से भगाना है

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम के गढ़ माने जाने वाले हैदराबाद में रामनवमी का पर्व बिना किसी सांप्रदायिक झड़प के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

लेकिन रामनवमी के जुलूस में गोशामहल से भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड विधायक टी राजा सिंह ने एक धर्म विशेष के बारे में  आपत्तिजनक भाषण दिया गया और विवादास्पद गीत भी गाया गया।

भाजपा विधायक टी राजा सिंह द्वारा हिंदू वर्चस्व की स्थापना के नारे लगाये गये और इस दौरान कार्यक्रम में बजाए गये गीत के बोल भी सांप्रदायिकता भरे थे। गीत के उत्तेजक लाइनों के जरिये लोगों से हिंदू गर्व की बात की गई थी और दूसरे समुदाय के खिलाफ चेतावनी की बात भी कही गई थी।

जानकारी के मुताबिक विधायक राजा ने हैदराबाद के सीतारामबाग में जुलूस का नेतृत्व किया। उससे पहले भाजपा विधायक ने रानी अवंति बाई हॉल में भगवान राम की पूजा की और शोभा यात्रा की शुरुआत की। रामनवमी जुलूस में हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए जो तेज आवाज में उत्तेजक गीत को बजाते हुए नाच-गा रहे थे।

राजा सिंह ने जिस गीत को गाया। उसमें कहा गया था कि देश के हर कोने में जल्द ही भगवा झंडा लहरायेगा। इसके अलावा गीत में यह भी कहा गया था कि काशी और मथुरा में भगवा झंडा फहराया जाएगा। राजा सिंह ने अपने गीत में यह भी कहा, "जो राम का नाम न ले, उसे भारत से भगाना है।"

सोशल मीडिया पर शेयर हुए इस विवादित गीत के बारे में लोग मांग कर रहे हैं कि हैदराबाद पुलिस मामले में संज्ञान लेते हुए उचित एक्शन ले।

एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस संबंध में मांग की है कि हैदराबाद पुलिस राजा सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे। ओवैसी ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए कई जगहों का नाम लिया और हिंदू धर्म गुरुओं द्वारा कथित तौर पर मुसलमानों के खिलाफ किए गए नरसंहार और रेप के आह्वान के बारे में बताया गया है।

वहीं इस मामले में हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार करते हुए दावा किया कि पुलिस ने सांप्रदायिक विरोध की आशंका के मद्देनजर काफी कड़ी तैयारी की थी कि रामनवमी शोभा यात्रा जुलूस हैदराबाद में शांतिपूर्ण तरीके से निकले।

इस संबंध में बात करते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जुलूस यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए 7,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। आनंद ने कहा, “रामनवमी जुलूस आयोजकों, पुलिस प्रशासन और आम नागरिकों के सहयोग से यह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।”

टॅग्स :राम नवमीहैदराबादएआईएमआईएमअसदुद्दीन ओवैसीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप