लाइव न्यूज़ :

बरेली के BJP MLA ने कहा, मेरी पुत्री बालिग है और उसे अपने फैसले लेने का हक है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2019 15:59 IST

प्रदेश के बरेली जिले की बिथरी चैनपुर सीट से भाजपा विधायक राजेश कुमार मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल ने गुरूवार को एक बयान में कहा कि मीडिया में उनके खिलाफ जो कुछ भी चल रहा है, वह गलत है । मिश्र ने कहा, ''मेरी पुत्री बालिग है और उसे अपने फैसले लेने का हक है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि वह और उनके परिवार के लोग व्यस्त हैं और ''मैं अपने क्षेत्र में जनता का काम कर रहा हूं।इस समय हम भाजपा का सदस्यता अभियान चला रहे हैं। मेरी ओर से किसी को कोई खतरा नहीं है।

उत्तर प्रदेश के बरेली से प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा विधायक पर उनकी ही बेटी द्वारा जान का खतरा बताये जाने के बाद उन्होंने कहा है कि वह पार्टी के काम से व्यस्त थे और उनसे किसी को कोई खतरा नहीं है।

प्रदेश के बरेली जिले की बिथरी चैनपुर सीट से भाजपा विधायक राजेश कुमार मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि मीडिया में उनके खिलाफ जो कुछ भी चल रहा है, वह गलत है । मिश्र ने कहा, ''मेरी पुत्री बालिग है और उसे अपने फैसले लेने का हक है।

ना तो मैं, ना मेरा कोई आदमी या ना ही परिवार के किसी सदस्य ने किसी को भी जान से मारने की धमकी नहीं दी है।'' उन्होंने कहा कि वह और उनके परिवार के लोग व्यस्त हैं और ''मैं अपने क्षेत्र में जनता का काम कर रहा हूं और इस समय हम भाजपा का सदस्यता अभियान चला रहे हैं। मेरी ओर से किसी को कोई खतरा नहीं है।''

विधायक की बेटी साक्षी ने दलित युवक अजितेश कुमार के साथ वैदिक हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने का वीडियो बुधवार को वायरल किया था। उसके बाद जारी एक अन्य वीडियो में उसने बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार की कि उसके पिता और विधायक राजेश मिश्रा, भाई विक्की और पिता के एक सहयोगी से जान का खतरा है और ऐसे में उसे और उसके पति को सुरक्षा दी जाय।

साक्षी ने आरोप लगाया कि सभी लोग मिलकर उसकी और उसके पति की हत्या करना चाहते हैं । साक्षी ने बरेली के सांसद, विधायकों और मंत्रियों से अपील है कि वे उसके पिता, भाई और पिता के सहयोगी की मदद न करें । बरेली के पुलिस उप महानिरीक्षक आर के पांडेय ने बताया कि साक्षी मिश्र की दलित युवक अजितेश कुमार से विवाह की सूचना वायरल वीडियो से मिली है।

पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार की है और यह मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि साक्षी और अजितेश को सुरक्षा दी जाय । अधिकारी ने हालांकि बताया कि दंपति ने अभी तक यह नहीं सूचित किया है कि उनका पता ठिकाना कहाँ है और उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस कहाँ भेजी जाए।

साक्षी ने वायरल वीडियो के माध्यम से अपने पिता से कहा है कि उसे चैन से रहने दिया जाय और वह चैन से राजनीति करें । साक्षी ने यह भी धमकी दी है कि यदि उसकी और पति की हत्या की गई तो ‘‘ऐसा कुछ करके मरूंगी कि सब जेल जाएंगे।’’

इस बीच साक्षी और उसके पति ने गुरुवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर विवाहित दंपति के रूप में शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए सुरक्षा मांगी है। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 15 जुलाई तय की है क्योंकि साक्षी और उसके पति अजितेश अदालत में उपस्थित नहीं थे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वायरल वीडियोयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस