लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ने पुलिस अधीक्षक पर लगाया मारपीट का आरोप

By भाषा | Updated: April 7, 2021 19:34 IST

Open in App

प्रतापगढ़, सात अप्रैल उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज सीट से भाजपा विधायक धीरज ओझा ने पुलिस अधीक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया और विरोध जताते हुए बुधवार को वह जिलाधिकारी आवास के सामने लेट गए।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ओझा जिलाधिकारी आवास से हाथ में फटा हुआ कुर्ता लहराते हुए चिल्लाकर बाहर निकलते और गेट के सामने लेटते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस अधीक्षक ने बहुत मारा पीटा है। इस पर उनके समर्थकों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

ओझा ने संवाददाताओं को बताया कि वह दरअसल मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप के चलते जिलाधिकारी आवास पर पहुंचे थे।

ओझा के मुताबिक, शिवगढ़ विकासखंड में दबंग लोगों के दबाव में उनके समर्थकों का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है। उनका आरोप है कि प्रशासन दबंग लोगों के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश कर रहा है।

इस बीच, पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने भाजपा विधायक धीरज ओझा द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया है।

उन्होंने बताया कि ओझा मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाकर जिला अधिकारी के खिलाफ धरने पर बैठे थे और जब उन्हें दुर्व्यवहार करने से रोका गया तो वह मारपीट का झूठा आरोप लगा रहे हैं।

जिले के रानीगंज क्षेत्र से भाजपा विधायक अभय कुमार उर्फ़ धीरज ओझा की राजनीति की शुरुआत भाजपा युवा मोर्चा से हुई थी। उसके बाद वह भाजपा के मुख्य जिला संगठन के उपाध्यक्ष बनाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos