लाइव न्यूज़ :

बाबुल सुप्रियो के बाद बैरकपुर सांसद अर्जुन सिंह ने बीजेपी को दिया झटका, फिर से TMC में शामिल, अभिषेक बनर्जी ने दिलाई सदस्यता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 22, 2022 18:28 IST

पश्चिम बंगाल में भाजपा को एक बड़ा झटका देते हुए पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह रविवार को दोबारा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख हिंदीभाषी नेता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जुन सिंह कई बार पार्टी नेतृत्व पर हमला कर चुके हैं।2019 के लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद कई विधायक भी भाजपा छोड़ चुके हैं।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक और झटका लग गया है। भाजपा सांसद अर्जुन सिंह फिर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए हैं। सिंह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। 

कई माह पहले आसनसोल से सांसद रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भाजपा को झटका दिया था। कोलकाता में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। जूट क्षेत्र को लेकर केंद्र की नीति और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई की आलोचना कर चुके अर्जुन सिंह कई बार पार्टी नेतृत्व पर हमला कर चुके हैं।

इसी के साथ गत दो सप्ताह से उनके पाला बदलने को लेकर लग रहे कयासों का भी पटाक्षेप हो गया। सिंह का तृणमूल कांग्रेस में स्वागत पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता स्थित अपने कार्यालय में किया।

तृणमूल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया,‘‘पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष और बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह का अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस परिवार में गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। वह हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में हमसे जुड़े।’’ सिंह तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख हिंदीभाषी नेता हैं।

2021 के विधानसभा चुनाव के बाद कई विधायक भी भाजपा छोड़ चुके हैं। सीएम ममता बनर्जी लगातार भाजपा पर हमला कर रही हैं। अर्जुन सिंह ने कहा, ‘‘केंद्र की नीति पहले से ही बीमार जूट क्षेत्र को और नुकसान पहुंचा रही है।

केंद्र जूट क्षेत्र की समस्या को ठीक करने के बारे में हमारे सुझाव को नहीं सुन रहा है। मुझे उद्योग के हित में सच बोलने में कोई संकोच नहीं है।’’ सिंह एक औद्योगिक क्षेत्र बैरकपुर के सांसद हैं, जहां कई जूट मिल जूट के लिए कच्चे माल के संकट का सामना कर रही हैं।

अपने इस दावे पर कि नेताओं का जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ कोई संपर्क नहीं है और केवल सोशल मीडिया पर सक्रिय व्यक्तियों को भाजपा की प्रदेश इकाई में तवज्जो मिल रहा है, सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी में शामिल होने के बाद से कुछ भी पार्टी के खिलाफ नहीं किया है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया