लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने तीन राज्यों में जीत का श्रेय पीएम मोदी की नीतियों को दिया, श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' के जीवन पर आधारित पुस्तक 'जवाहर' के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लिया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 4, 2023 16:17 IST

तीन राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिला प्रचंड जीत के बारे में लोकमत प्रतिनिधि से बात करते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि ये जीत पीएम मोदी और उनकी जन कल्याणकारी नीतियों का है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘जवाहर’ के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बीजेपी के नेताविनोद तावड़े भी दिल्ली पहुंचेतीन राज्यों में जीत का श्रेय पीएम मोदी की नीतियों को दियालोकमत के संस्थापक श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' के अद्भुत प्रेरणादायी जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित पुस्तक है ‘जवाहर’

Book launch 'Jawahar' based on senior freedom fighter Jawaharlal Darda: लोकमत के संस्थापक, वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राजनीतिक-सामाजिक नेता श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी'  के अद्भुत प्रेरणादायी जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित पुस्तक ‘जवाहर’ के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बीजेपी के नेताविनोद तावड़े भी दिल्ली पहुंचे। 

तीन राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिला प्रचंड जीत के बारे में लोकमत प्रतिनिधि से बात करते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि ये जीत पीएम मोदी और उनकी जन कल्याणकारी नीतियों का है। विनोद तावड़े ने कहा कि  जाति आधारित जनगणना को बीजेपी ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अमित शाह जी ने संगठन को मजबूत किया और नड्डा जी ने इसे आगे बढ़ाया। मिल कर काम करने का फल ही तीन राज्यों में प्रचंड सफलता के रूप में मिला है।

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला है। 3 दिसंबर को घोषित हुए परिणामों में भाजपा ने विधानसभा की 230 सीटों में से 163 सीटें अपने नाम कर लीं।  कांग्रेस 66 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करते हुए भाजपा ने  राज्य विधानसभा की 90 सीटों में से 54 सीटें जीत लीं। राजस्थान में भी गहलोत सरकार को पीछे छोड़ते हुए बीजेपी ने 115 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस 69 सीटों पर सिमट गई।

बता दें कि श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी'  के अद्भुत प्रेरणादायी जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित पुस्तक ‘जवाहर’ के विमोचन कार्यक्रम में  कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री तथा डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष पद्म भूषण गुलाम नबी आजाद, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री विनोद तावड़े, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी, मीडिया में अपने विचारों से अलग पहचान रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अलोक मेहता प्रमुखता से मौजूद रहेंगे और विचार व्यक्त करेंगे।

इस मौके पर वर्ल्ड पीस सेंटर और अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश मुनि जी आशीर्वचन देने मौजूद रहेंगे। अपना सम्पूर्ण जीवन देश के लिए, गरीबों के कल्याण और दलितों के उत्थान के लिए समर्पित करने वाले कट्टर गांधीवादी जवाहरलाल दर्डा के कर्मठ जीवन के विभिन्न पहलुओं का इस पुस्तक में विवरण है, जो आनेवाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

देश की आजादी के लिए संघर्ष से लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री तक की यात्रा के दौरान आए अनेक पड़ावों, संघर्षों और नैतिक मूल्यों से भरी उनकी जीवन यात्रा को पुस्तक में संजोया गया है। श्री जवाहरलाल दर्डा जैसे व्यक्ति का जन्म कई सौ वर्षों में एक बार होता है। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज और देश के लिए प्रेरणादायी था। उन्होंने अद्भुत साहस, नेतृत्व, कौशल और नैतिक मूल्यों के साथ भारत को महान बनाने के लिए कठिन प्रयास किया. उनके विचार और कार्य हम सभी को आगे बढ़ने की सदा प्रेरणा देते हैं।

टॅग्स :लोकमत नागपुरमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील