लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल के 'लव लेटर' वाले बयान पर मनोज तिवारी ने साधा निशाना, कहा- ये छिछोरेपन की भाषा है

By रुस्तम राणा | Updated: October 6, 2022 20:22 IST

दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने लिखा, "ये छिछोरेपन की भाषा बताती है कि अरविंद केजरीवाल जी का मानसिक स्तर क्या है ..7 साल में एक भी विभाग ना सम्भाला, एक भी फाइल साइन ना कि आज तक आप ने, आप की रुचि सिर्फ़ लूट और झूठ में है जो अब इस 👇निम्न स्तर पर आ गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देमनोज तिवारी ने केजरीवाल की मानसिक स्थिति पर उठाया सवालकहा- छिछोरेपन की भाषा से उनके मानसिक स्तर का पता चलता हैकेजरीवाल ने ट्विटर पर एलजी वीके सक्सेना की चिट्ठी को लेकर कसा था तंज

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लव लेटर वाले ट्वीट को लेकर निशाना साधा है। बृहस्पतिवार को अरविंद केजरीवाल के दिल्ली एलजी को लेकर लिखे ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह छिछोरेपन की भाषा बताती है कि अरविंद केजरीवाल जी का मानसिक स्तर क्या है। 

दिल्ली से भाजपा सांसद ने ट्वीट किया, "ये छिछोरेपन की भाषा बताती है कि अरविंद केजरीवाल जी का मानसिक स्तर क्या है ..7 साल में एक भी विभाग ना सम्भाला, एक भी फाइल साइन ना कि आज तक आप ने, आप की रुचि सिर्फ़ लूट और झूठ में है जो अब इस 👇निम्न स्तर पर आ गया है।"

दरअसल, केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल को संबोधित करते हुए एक ट्वीट लिखा जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि एलजी साहब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं उतने पूरी जिंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे। 

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, "एलजी साहिब रोज़ मुझे जितना डाँटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डाँटतीं। पिछले छः महीनों में एलजी साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी ज़िंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे। एलजी साहिब, थोड़ा चिल करो। और अपने सुपर बॉस को भी बोलो, थोड़ा चिल करें।"

गौरतलब है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार की उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के साथ विभिन्न मुद्दों पर तनातनी चल रही है, जिसमें दिल्ली के उपराज्यपाल आम आदमी पार्टी की सरकार को चिट्ठी लिख रहे हैं। 

केजरीवाल के इस ट्वीट से पहले राज्यपाल ने एक पत्र लिखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के राजघाट और विजय घाट पर कार्यक्रमों में शामिल न होने का हवाला देते हुए इन कार्यक्रमों के प्रति ‘‘पूरी तरह से असम्मान’’ का आरोप लगाया था।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालमनोज तिवारीBJPआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप