लाइव न्यूज़ :

BJP नेता के भाई ने सरेआम दीं सीएम महबूबा मुफ्ती को गालियां, वीडियो वायरल   

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 22, 2018 08:50 IST

वरिष्ठ बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व मंत्री लाल सिंह ने आठ वर्षीय लड़की से गत जनवरी में बलात्कार एवं हत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर इससे पहले कठुआ जिले में लखनपुर से हीरानगर तक एक बड़ी रैली का नेतृत्व किया।

Open in App

कठुआ, 22 मई: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता लाल सिंह के भाई का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को एक रैली में अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्षी दल नेशनल कान्फ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने आपत्ति जताई है और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। 

इस संबंध में कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीधर पाटिल का कहना है कि लाल सिंह के भाई के खिलाफ रणबीर दंड संहिता की धारा 509 (महिला के चरित्र हनन के लिए शब्द, भंगिमा या कार्य) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 (ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-कठुआ गैंगरेपः मंत्री पद छोड़ने वाले BJP नेता ने निकाला मार्च, समर्थकों के साथ नंगे पांव 35 किलोमीटर चले पैदल

वरिष्ठ बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व मंत्री लाल सिंह ने आठ वर्षीय लड़की से गत जनवरी में बलात्कार एवं हत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर इससे पहले कठुआ जिले में लखनपुर से हीरानगर तक एक बड़ी रैली का नेतृत्व किया।

26 सेकंड का यह वायरल वीडिया कथित रूप से 'डोगरी स्वाभिमान' रैली के दौरान बनाया गया। इसमें लाल सिंह का छोटा भाई चौधरी राजिंदर सिंह एक वाहन पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। वीडियो में रैली में चल रहे लोग ताली बजाते दिख रहे हैं।वहीं, वायरल वीडियो के लेकर उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर लिखा, 'यह महबूबा मुफ्ती के खिलाफ पूरी तरह अस्वीकार्य भाषा है और निंदनीय है और जम्मू-कश्मीर पुलिस से आग्रह है कि गाली-गलौच करने वाले इस व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।'(खबर इनपुट-पीटीआई)लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब

टॅग्स :मेहबूबा मुफ़्तीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीर समाचारकठुआ गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार