लाइव न्यूज़ :

जाकिर नाइक को न्योता देने पर भाजपा नेता ने की फीफा वर्ल्ड कप के बहिष्कार की मांग

By रुस्तम राणा | Updated: November 22, 2022 15:54 IST

बीजेपी प्रवक्ता सावियो रोड्रिग्स ने एक बयान में कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया आतंकवाद से जूझ रही है, नाइक को एक मंच देना "नफरत फैलाने" के लिए एक "आतंकवादी सहानुभूति" देने जैसा है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता ने सरकार, भारतीय फुटबॉल संघों और मेजबान देश की यात्रा करने वाले भारतीयों से फीफा वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की अपील कीउन्होंने कहा- नाइक को एक मंच देना "नफरत फैलाने" के लिए एक "आतंकवादी सहानुभूति" देने जैसा हैजाकिर नाइक को कथित तौर पर कतर द्वारा फीफा विश्व कप के दौरान इस्लाम पर व्याख्यान देने के लिए बुलाया गया

पणजी: फीफा विश्व कप में विवादास्पद इस्लामी उपदेशक और भगौड़ा जाकिर नाइक को आमंत्रित किए जाने के बाद भाजपा प्रवक्ता सावियो रोड्रिग्स ने सरकार, भारतीय फुटबॉल संघों और मेजबान देश की यात्रा करने वाले भारतीयों से फीफा वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की अपील की है। जाकिर नाइक को कथित तौर पर कतर द्वारा चल रहे फीफा विश्व कप के दौरान इस्लाम पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था।

बीजेपी प्रवक्ता रोड्रिग्स ने एक बयान में कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया आतंकवाद से जूझ रही है, नाइक को एक मंच देना "नफरत फैलाने" के लिए एक "आतंकवादी सहानुभूति" देने जैसा है। उन्होंने कहा, "फीफा विश्व कप एक वैश्विक कार्यक्रम है। दुनिया भर से लोग इस शानदार खेल को देखने आते हैं और लाखों लोग इसे टीवी और इंटरनेट पर देखते हैं। जाकिर नाइक को एक मंच देना, ऐसे समय में जब दुनिया वैश्विक आतंकवाद से लड़ रही है, एक आतंकवादी को उसकी कट्टरता और नफरत फैलाने के लिए एक मंच देना है।" 

भाजपा नेता ने देश के लोगों और आतंकवाद के शिकार विदेशों के लोगों से आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई के साथ एकजुटता दिखाते हुए फीफा विश्व कप के आयोजन का बहिष्कार करने की अपील की। रोड्रिग्स ने भगौड़ा जाकिर नाइक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह "इस्लामी कट्टरपंथ और भारत में नफरत" फैलाने में सहायक रहा है। उन्होंने कहा कि वह "खुद एक आतंकवादी से कम नहीं है"।

उन्होंने कहा, जाकिर नाइक भारतीय कानून के तहत एक वांछित व्यक्ति है। उस पर मनी-लॉन्ड्रिंग अपराधों और घृणा फैलाने वाले भाषणों का आरोप है। वह एक आतंकवादी हमदर्द है। वास्तव में, वह खुद एक आतंकवादी से कम नहीं है। उसने खुले तौर पर आतंकवादी ओसामा बिन लादेन का समर्थन किया है और भारत में इस्लामी कट्टरवाद और नफरत फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

टॅग्स :फीफा विश्व कपBJPQatar
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो