लाइव न्यूज़ :

भाजपा महंगाई के जरिये हर क्षेत्र में अभाव पैदा कर रही है : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: July 2, 2021 17:22 IST

Open in App

लखनऊ, दो जुलाई समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को महंगाई के मसले पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को घेरते हुए कहा कि ''महंगाई के जरिए भाजपा हर क्षेत्र में अभाव की स्थिति पैदा करने में लगी है ताकि लोग भूख, कुपोषण और बीमारी की वजह से काल कवलित होते रहें।''

शुक्रवार को जारी एक बयान में सपा अध्यक्ष ने कहा, ''भाजपा जब से सत्ता में आई है, महंगाई विकराल बनती गई है और चारों तरफ इसके प्रसार से आम आदमी की तो कमर ही टूट गई है। पेट्रोल-डीजल की दैनिक आवश्यकता है। इसके मंहगे होने से दैनिक उपभोग की वस्तुएं भी स्वतः महंगी हो जाती हैं। पेट्रोल दो महीने में 10 प्रतिशत से ज्यादा मंहगा हुआ है तो डीजल के दाम भी दिन-दूनी रात-चौगुनी की कहावत के अनुसार बढ़ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कृषि और परिवहन के दामों में भारी वृद्धि से ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। किसान सिंचाई, खाद-बीज, कीटनाशक, कृषियंत्र व जुताई के बढ़े दामों से हुई परेशानी बता भी नहीं पाया कि उस पर बिजली की बढ़ी दरें थोप दी गई हैं।”

यादव ने सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, ''कहने को तो सबका साथ, सबका विकास का नारा खूब लगाया जाता है लेकिन हकीकत में भाजपा केवल कुछ पूंजीपतियों का साथ देती है और उनके विश्वास पर ही काम करती है। जनसामान्य की तकलीफों को कम करने के बजाय वह उनमें और बढ़ोतरी करने की साजिशें रचती रहती है। कृषि अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने के बाद अब वह घरेलू अर्थव्यवस्था को भी चौपट करने में लग गई है।''

सूचना के अधिकार कानून (आर.टी.आई) से मिली सूचना के हवाले से यादव ने दावा किया कि पेट्रोलियम उत्पादों से भारत सरकार को 4.51 लाख करोड़ रूपये का फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि तेल उत्पादक कम्पनियों से जमकर कमाई की गयी और इन सबके बीच जनता पिसती रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां और 20वां ओवर कहानी, आर्चर और देशपांडे की किया कमाल और 8 रन देकर 6 रन दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील