लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान PM के मेहमान बने सिद्धू, BJP नेता अनिल विज ने बताया 'शर्मनाक'

By भाषा | Updated: August 18, 2018 20:40 IST

इमरान खान ने शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

Open in App

अंबाला, 18 अगस्त: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान में इमरान खान के शपथग्रहण में शामिल होने को लेकर पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर शनिवार को निशाना साधा। इमरान खान ने शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। खान 1992 में विश्व कप में पाक क्रिकेट टीम के कप्तान थे जब पाकिस्तान ने विश्व कप जीता था। खान ने अपनी टीम के कुछ पूर्व सहयोगियों और मित्रों को अपने शपथग्रहण में आमंत्रित किया था।

गहरे नीले रंग का सूट और एक गुलाबी पगड़ी पहने सिद्धू खान के शपथ ग्रहण समारोह में अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ मौजूद थे। खान ने आज इस्लामाबाद स्थित ऐवान-ए-सद्र (पाकिस्तान के राष्ट्रपति भवन) में पद और गोपनीयता की शपथ ली। विज ने कार्यक्रम में सिद्धू के शामिल होने को भारत के प्रति 'अनिष्ठा का कृत्य' बताया जिसका देश के 'देशभक्त नागरिक समर्थन नहीं करेंगे।' उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए सिद्धू पर इसको लेकर निशाना साधा कि उन्होंने 'अपने देश के भावुक और दुख की घड़ी को नजरंदाज' किया जहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद शोक मनाया जा रहा है।

विज ने कहा, 'केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन के बाद सात दिन के शोक की घोषणा की है लेकिन सिद्धू ने पाकिस्तान में खान के शपथग्रहण में हिस्सा लेने का चयन किया और अपने देश में भावुक और दुख के समय को नजरंदाज किया।' उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि सिद्धू की खान के साथ मित्रता है लेकिन 'मित्रता देश से बड़ी नहीं है।' विज ने कहा कि ऐसे समय जब सत्ताधारी और विपक्ष के तमाम नेता वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली में थे, सिद्धू इस्लामाबाद में खान के जश्न में शामिल हो रहे थे। उन्होंने मांग की कि पंजाब के मुख्यमंत्री इस मामले को गंभीरता से लें और सिद्धू के खिलाफ उनके कथित 'राष्ट्र विरोधी' कृत्य के लिए 'कड़ी कार्रवाई' करें। 

टॅग्स :अनिल विजनवजोत सिंह सिद्धूपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप