लाइव न्यूज़ :

'अरविंद केजरीवाल के पास आ रही है हथकड़ी', बीजेपी ने दिल्ली के सीएम को दी खुली चुनौती, जानिए क्या कहा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 4, 2023 13:55 IST

केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने उन्हें खुली चुनौती दे दी। गौरव भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आप तुरंत प्रेस वर्ता करें और आरोपी दिनेश आरोड़ा के दावों का खंडन करें जिसमें वह कह रहा है कि आपको 32 लाख रुपए दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय सिंह के घर छापेमारी के बाद से ही राजनीतिक बयानबाजी जारीबीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दी केजरीवाल को चुनौती 32 लाख रुपए मिलने का खंडन करने को कहा

नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद से ही राजनीतिक बयानबाजी जारी है। संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा अगला लोकसभा चुनाव हारने जा रही है इसलिए बौखलाहट में ये सब कर रही है।

केजरीवाल ने कहा,  "पिछले एक साल से देख रहे हैं कि तथाकथित शराब घोटाले का शोर किया हुआ है लेकिन इनको एक भी पैसा नहीं मिला। करीब 1,000 से अधिक छापे मारे गए और कहीं से भी कोई रिकवरी नहीं हुई। कभी बोलते हैं कि क्लासरूम घोटाला हुआ, बसों की खरीद में घोटाला हुआ इन्होंने हर चीज़ में जांच करा ली। संजय सिंह के यहां भी कुछ नहीं मिलेगा। अगले साल चुनाव आ रहे हैं और इनको (भाजपा) लग रहा है कि यह हारने वाले हैं तो यह हारते हुए आदमी की हताश कोशिशें नज़र आ रही हैं।"

केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने उन्हें खुली चुनौती दे दी। गौरव भाटिया ने कहा,  "मैं चुनौती देता हूं कि अरविंद केजरीवाल आप तुरंत प्रेस वर्ता करें और आरोपी दिनेश आरोड़ा के दावों का खंडन करें जिसमें वह कह रहा है कि आपको 32 लाख रुपए दिए हैं... ऐसा क्यों हैं कि जिस मनीष सिसोदिया को आप कट्टर ईमानदार कहते हैं उन्हें 7.5 महीने से ज़मानत नहीं मिली और जेल में हैं... यह 10 सर वाला भ्रष्टाचारी रावण कौन है? इसलिए हम हमेशा कहते हैं कि 'जैसे जैसे जुड़ रही है कड़ी, अरविंद केजरीवाल के पास आ रही है हथकड़ी'।"

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी सुबह-सुबह आप के राज्यसभा सांसद के दिल्ली स्थित घर पहुंचे। दिल्ली में आप सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फरवरी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद शराब नीति मामले में केंद्रीय एजेंसियों की जांच के दायरे में आने वाले सिंह नए आप नेता हैं। इससे पहले इसी मामले में अप्रैल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी करीब नौ घंटे तक पूछताछ की गई थी।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालBJPप्रवर्तन निदेशालयमनीष सिसोदियासंजय सिंहsanjay singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos