लाइव न्यूज़ :

बल्लामार BJP MLA आकाश को नोटिस,  भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- मुझे तो अभी जानकारी नहीं है

By भाषा | Updated: July 6, 2019 16:46 IST

संवाददाता के सवाल क्या आपने उन्हें (आकाश) डांट लगाई या फटकार लगाई है, पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘ पिता की हैसियत से जिस प्रकार मुझे समझाना था, डांटना था, समझा चुका हूं और इस पर सार्वजनिक रुप से टिप्पणी करने की कोई आवश्यकता नहीं है।’’

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया के सवाल पर कि आकाश विजयवर्गीय को पार्टी का नोटिस दिया गया है, विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘मुझे तो अभी जानकारी नहीं है।नरेंद्र मोदी ने दो जुलाई, मंगलवार को भाजपा के संसदीय दल की बैठक में पार्टी नेताओं को कड़े शब्दों में नसीहत दी थी।

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने विधायक पुत्र आकाश विजयवर्गीय को बहुचर्चित ‘‘क्रिकेट बल्ला पिटाई कांड’’ में पार्टी द्वारा कारण बताओ नोटिस दिये जाने पर शनिवार को अनभिज्ञता जताई।

मीडिया के सवाल पर कि आकाश विजयवर्गीय को पार्टी का नोटिस दिया गया है, विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘मुझे तो अभी जानकारी नहीं है। मैं दिल्ली से आ रहा हूं, पर मैंने समाचार पत्रों में पढ़ा है कि हां उसे (आकाश विजयवर्गीय) कुछ दिया गया है।’’ संवाददाता के सवाल क्या आपने उन्हें (आकाश) डांट लगाई या फटकार लगाई है, पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘ पिता की हैसियत से जिस प्रकार मुझे समझाना था, डांटना था, समझा चुका हूं और इस पर सार्वजनिक रुप से टिप्पणी करने की कोई आवश्यकता नहीं है।’’

गौरतलब है कि बहुचर्चित बल्ला कांड की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो जुलाई, मंगलवार को भाजपा के संसदीय दल की बैठक में पार्टी नेताओं को कड़े शब्दों में नसीहत दी थी। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस बैठक में सख्त लहजे में कहा कि बेटा किसी का भी हो, पार्टी में मनमानी नहीं चलेगी।

इस बैठक में कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे। संवाददाता ने जब पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी के बयान के बाद कई दिनों से आकाश गायब हैं, किसी से मिल नहीं रहे हैं, क्या वह आत्ममंथन कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, ‘‘यह तो आप उनसे (आकाश) पूछियेगा।

विधानसभा चालू होगी तो आएंगे, तब पूछ लेना।’’ मोदी की नसीहत के बाद अटकलें शुरू हो गयी थीं कि भाजपा आकाश के खिलाफ जल्द ही कोई अनुशासनात्मक कदम उठा सकती है। उल्लेखनीय है कि इन्दौर के गंजी कम्पाउंड क्षेत्र के एक जर्जर मकान को ढहाने की मुहिम के विरोध के दौरान 26 जून को आकाश विजयवर्गीय (34) ने नगर निगम के एक भवन निरीक्षक को क्रिकेट के बैट से पीट दिया था। इन्दौर नगर निगम ने शुक्रवार पांच जुलाई को इस जर्जर भवन को ढहा दिया।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कैलाश विजयवर्गीयआकाश विजयवर्गीयइंदौरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष