लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ हो सकते हैं BJP के भावी PM उम्मीदवार? अमित शाह ने दिया ये दो टूक जवाब

By विशाल कुमार | Updated: March 1, 2022 11:11 IST

अमित शाह ने कहा कि इस बार हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पिछले पांच सालों में योगी सरकार द्वारा किए गए काम भी हैं और इससे हमारी ताकत बढ़ गई है। उनके कार्यकाल में बहुत सालों बाद बहुत सारा काम हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देएक साक्षात्कार में शाह से पूछा गया कि कुछ लोग आदित्यनाथ को भविष्य का प्रधानमंत्री उम्मीदवार बता रहे हैं।शाह ने कहा कि यह स्वाभाविक है। उनके कार्यकाल में बहुत सालों बाद बहुत सारा काम हुआ है।अमित शाह ने कहा कि हमने कभी किसी पार्टी को देशद्रोही नहीं कहा।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव आखिरी चरण में पहुंच गया है और इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भविष्य में प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में पेश किए जाने का समर्थन किया है।

इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए एक साक्षात्कार में उनसे पूछा गया कि कुछ लोग आदित्यनाथ को भविष्य का प्रधानमंत्री उम्मीदवार बता रहे हैं।

इस पर शाह ने कहा, 'यह स्वाभाविक है। उनके कार्यकाल में बहुत सालों बाद बहुत सारा काम हुआ है। उत्तर प्रदेश को 30 मेडिकल कॉलेज मिले हैं। हम यह देखेंगे कि हर जिले में एक है। राज्य में दो एम्स हैं जबकि जापानी इंसेफेलाइटिस के लिए एक शोध केंद्र भी बनाया गया है। भाजपा सरकार ने 10 नए विश्वविद्यालय बनाए, 77 नए कॉलेज खोले। हमारी सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश में 1.40 लाख कॉलेजों का पुनर्निर्माण और पुनर्विकास भी किया है।'

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि इस बार हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पिछले पांच सालों में योगी सरकार द्वारा किए गए काम भी हैं और इससे हमारी ताकत बढ़ गई है।

इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्या और ओम प्रकाश राजभर जैसे नेताओं के भाजपा गठबंधन का साथ छोड़कर सपा में जाने की ओर संकेत करते हुए शाह ने कहा कि कोई भी जाति समूह हमसे दूर नहीं गया है। कुछ नेता चले गए हैं। उत्तर प्रदेश में कोई भी किसी विशेष समुदाय के वोटों के मालिकाने का दावा नहीं कर सकता है। प्रत्येक मतदाता व्यक्तिगत रूप से निर्णय लेता है।

हालांकि, उत्तर प्रदेश में एक भी मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट न देने के सवाल पर शाह को जवाब देने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और तीन बार सवाल दोहराए जाने के बावजूद वह कहते रहे कि हम नागरिकों में भेदभाव नहीं करते हैं और हमारी योजनाएं सभी तक पहुंचती हैं। हम जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट देते हैं।

भाजपा विरोधी पार्टियों को देशद्रोही ठहराए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने कभी किसी को देशद्रोही नहीं कहा। हमने कभी किसी पार्टी को देशद्रोही नहीं कहा। लेकिन अगर कोई पार्टी देशद्रोहियों का समर्थन करती है तो हम उनका पर्दाफाश करेंगे।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथBJPअमित शाहनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर