लाइव न्यूज़ :

PM मोदी के उपवास का एक और BJP नेता ने उड़वाया मजाक, अब महाराष्ट्र के विधायक 'पेट पूजा' करते नजर आए

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 13, 2018 10:19 IST

हरक सिंह रावत की तस्वीरें वायरल होने के बाद उन्होंने सफाई दी और कहा कि उन्होंने गलती से काजू खा लिए थे। सभी पार्टी नेताओं ने आज (गुरुवार) उपवास किया, लेकिन गलती से एक कार्यक्रम में मैंने काजू खा लिए।

Open in App

पुणे, 13 अप्रैलः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं की उपवास के दौरान खाना खाने की तस्वीरें वायरल होने के बाद मजाक बनने लगा है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी सांसदों और अन्‍य पार्टी नेताओं ने गुरुवार को उपवास किया था। इन्होंने ये उपवास संसद का बजट सत्र न चलने के विरोध में किया। इस दौरान दो जगह राज्यों में बीजेपी नेता खाना-पीना खाते दिखाई दिए हैं। 

काजू खाते हुए हरक सिंह रावत की तस्वीरें वायरल

सबसे पहले तस्वीरे उत्‍तराखंड से वरिष्‍ठ पार्टी नेता हरक सिंह रावत की सामने आईं, जहां वे काजू खाकर जूस पीते हुए दिखाई दिए। इसके बाद महाराष्ट्र के पुणे में बुलाई गई बीजेपी नेताओं की बैठक विधायक संजय भेगडे और भीमराव तापकीर की कुछ खाते हुए दिखाई दिए, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। हरक सिंह ये दी सफाई

इधर, हरक सिंह रावत की तस्वीरें वायरल होने के बाद उन्होंने सफाई दी और कहा कि उन्होंने गलती से काजू खा लिए थे। सभी पार्टी नेताओं ने आज (गुरुवार) उपवास किया, लेकिन गलती से एक कार्यक्रम में मैंने काजू खा लिए। वहीं, बीजेपी प्रवक्‍ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि यदि किसी ने इस तरह का कार्य किया है तो यह गलत है। यह निंदा करने योग्‍य है। हालांकि चिकित्‍सकीय आधार पर इसकी अनुमति दी जा सकती है। 

कांग्रेसियों की भी छोले-भटूरे खाते हुए तस्वीर हुई थीं

बता दें कि अभी दो दिन पहले ही कांग्रेस के उपवास का भी कुछ ऐसा ही हाल हुआ था। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के नेता हरीश खुराना ने कांग्रेस नेताओं के छोले-भटूरे खाते हुए तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने दावा किया था कि राजघाट पर उपवास करने से इन नेताओं ने पहले रेस्टोरेंट में छोले-भटूरे खाए हैं।

कांग्रेस ने भी किया था उपवास

इस तस्वीर में कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली कुछ अन्य लोगों के साथ दिखाई दे रहे थे। बीजेपी नेता ने दावा किया था यह तस्वीर उपवाज वाले दिन सुबह आठ बजे की थी। बता दें, सोमवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देशव्यापी उपवास कर रही थी। यह उपवास देशभर में दलित हिंसा और संसद में कामकाज ना होने की वजह से नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ किया जा रहा था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्रउत्तराखंड समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो