लाइव न्यूज़ :

'यूज एंड थ्रो' करती है भाजपा, नीतीश मंत्रिमंडल से बर्खास्त हुए वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने लगाया बड़ा आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2022 19:38 IST

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और नीतीश मंत्रिमंडल से बर्खास्त किये गये पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने आरोप लगाया कि भाजपा किसी को भी 'यूज एंड थ्रो' के नजरिये से देखती है। उन्होंने कहा कि हमारी बात छोड़ दीजिए। भाजपा ने एक साल पहले जिस दिवगंत रामविलास पासवान जी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया था। आज उन्ही की विधवा पत्नी को बेइज्जत करके घर से बाहर निकाल दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार सरकार से बर्खास्त हुए पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने कहा कि हमारे साथ क्या हुआ, ये सबको पता हैसाहनी ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता तक पहुंचने के लिए किसी को भी यूज कर सकती हैउन्होंने कहा कि भाजपा ने दिवगंत रामविलास पासवान की विधवा पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया

पटना: बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल से बर्खास्त किये गये विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने आज भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा की नीति 'यूज एंड थ्रो' की रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी बात छोड़ दीजिए। भाजपा ने एक साल पहले जिस दिवगंत रामविलास पासवान जी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया था। आज उन्ही की विधवा पत्नी को बेइज्जत करके घर से बाहर निकाल दिया है।

मुकेश सहनी ने भाजपा को संत कबीर के दोहे के जरिए नसीहत देते हुए कहा, "तिनका कबहूं ना निंदिये, जो पांव तले होय, कबहूं उड़ आंखों में पड़े, पीर घनेरी होय।"

बिहार सरकार से बर्खास्त होने वाले पूर्व मंत्री साहनी ने कहा कि हमारे साथ क्या हुआ, यह सबको पता है। अब आने वाला चुनाव एक बड़ा मौका है, इस तरह की राजनीति करने वालों से वोटों के जरिए बदला लिया जाएगा।

मुकेश साहनी ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो सत्ता तक पहुंचने के लिए किसी का यूज तो करती है, लेकिन जब वह अपना हक मांगते हैं, तो वह उन्हें उठाकर फेंक देती है।

उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के खिलाफ इस्तेमाल कर लिया गया और अब प्रताड़ित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के पिता आज भी दलितों के दिल में बसते हैं और आज उनके पुत्र और विधवा पत्नी को भाजपा शासन ने घर से बेघर कर दिया।

जबकि चिराग पासवान खुद ही कह रहे हैं कि उन्हें तो घर खाली ही करना था, लेकिन उनके परिवार को बेइज्जत करके घर से निकाला गया है। बाबा साहेब और रामविलास पासवान जी की तस्वीर घर के उठाकर बाहर फेंक दी गई। आखिर ये किस तरह का बदला है। 

टॅग्स :मुकेश सहनीपटनारामविलास पासवानचिराग पासवानBJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतबिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में किसी तरह का तनाव या विभाजन का माहौल नहीं

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील