लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भाजपा हारी नहीं, शिवसेना ने विश्वासघात कियाः गडकरी

By भाषा | Updated: January 27, 2020 14:30 IST

शिवसेना ने हमारा साथ और अपनी विचारधारा को छोड़ दिया। भाजपा चुनाव हारी नहीं बल्कि उसके साथ विश्वासघात किया गया।’’ भाजपा और शिवेसना ने मिलकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ा था और उन्होंने क्रमश: 105 एवं 56 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शिवसेना पर भाजपा के साथ विश्वासघात करने का लगाया आरोप।शिवसेना ने भाजपा के साथ तीन दशक पुराना संबंध तोड़ लिया क्योंकि भाजपा ने उससे मुख्यमंत्री का पद साझा करने से इनकार कर दिया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव हारी नहीं बल्कि शिवसेना ने उसके साथ विश्वासघात किया।

उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना ने न केवल अपने सहयोगी को छोड़ा बल्कि अपनी विचारधारा भी छोड़ दी। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, ‘‘ मैं नहीं समझता कि भाजपा चुनाव हार गयी।

शिवसेना ने हमारा साथ और अपनी विचारधारा को छोड़ दिया। भाजपा चुनाव हारी नहीं बल्कि उसके साथ विश्वासघात किया गया।’’ भाजपा और शिवेसना ने मिलकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ा था और उन्होंने क्रमश: 105 एवं 56 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था।

लेकिन शिवसेना ने भाजपा के साथ तीन दशक पुराना संबंध तोड़ लिया क्योंकि भाजपा ने उससे मुख्यमंत्री का पद साझा करने से इनकार कर दिया। तब शिवसेना ने राकांपा और कांग्रेस से हाथ मिला लिया एवं उद्धव ठाकरे की अगुवाई में सरकार बनायी। हाल के जिला परिषद चुनाव नतीजे पर गडकरी ने कहा कि भाजपा को अधिक वोट प्रतिशत मिलने चाहिए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन हमारी ताकत नागपुर ग्रामीण में जस की तस है और हमारे विरूद्ध जो एक साथ आये, वे हमारी ताकत से डरे हुए हैं। भले ही वे साथ आ जायें लेकिन हम उन्हें हरा देंगे।’’ इसी माह के प्रारंभ में भाजपा नागपुर में जिला परिषद गंवा बैठी थी। नागपुर गडकरी और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का गृह जिला है।

टॅग्स :मुंबईभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नितिन गडकरीदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप