लाइव न्यूज़ :

कौरवों की तरह सत्ता के नशे में चूर है बीजेपी, पांडवों की तरह सच्चाई के लिए लड़ रही कांग्रेस

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 18, 2018 16:56 IST

राहुल गांधी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने हत्या के आरोपी को अध्यक्ष बनाया है। आज देश की स्थित यह है कि करोड़ों युवा बेरोजगार हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 18 मार्चः इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रहा दो दिवसीय कांग्रेस का 84वां महाधिवेशन रविवार को समाप्त हो गया। अधिवेशन के समापन के दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में महाभारत का उदाहरण देकर बीजेपी पर हमला बोला और उनकी तुलना कौरवों से कर दी। 

उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि कौरवों को लगता था कि वह बहुत ही शक्तिशाली हैं, लेकिन पांडव शांत रहते थे। उन्होंने सच के लिए लड़ाई लड़ी। बीजेपी और आरएसएस कौरवों की तरह सत्ता के लिए लड़ रहे हैं और कांग्रेस पांडवों की तरह सच्चाई के लिए लड़ रही है। वह कौरवों की तरह सत्ता के नशे में चूर है। कांग्रेस देश की आवाज है और बीजेपी एक संगठन की आवाज है। 

ये भी पढ़ें-समापन भाषण में बीजेपी पर बरसे राहुल गांधी, जानें कांग्रेस महाधिवेशन की बड़ी बातें

वहीं, उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने हत्या के आरोपी को अध्यक्ष बनाया है। आज देश की स्थित यह है कि करोड़ों युवा बेरोजगार हैं। 

उन्होंने गुजरात विधान सभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां काफी लोगों ने कहा था कि मैं  मंदिर में जाता हूं। मैं गुजरात चुनाव से सालों पहले से मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च में जाता हूं। इसमें कोई बड़ी बात है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारों ने नरेंद्र मोदी पर विश्वास किया और चार साल के भीतर उनका विश्वास टूट गया। देश के युवाओं को केवल कांग्रेस रोजगार देने का काम कर सकती है और यह कार्य करने के लिए संगठन को बदलना पड़ेगा। इसके लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच खड़ी दीवार को तोड़ना है।  

राहुल ने कहा कि गुजरात विधानसभा के बारे में कहा कि हमने कार्यकर्ता को टिकट दिया तो परिणाम सभी ने देखे और मोदी जी सी प्लेन में नजर आए। हमने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को ताकत दे दी तो मोदी जी सी-प्लेन में नहीं, सबमरीन में दिखेंगे।

उन्होंने सवाल पूछते हुए आरोप लगाए कि ललित मोदी, नीरव मोदी, आखिर मोदी का असली मतलब क्या है, मोदी उपनाम प्रतीक है भारत के सबसे बड़े क्रोनी कैपिटलिस्ट और भारत के प्रधानमंत्री के बीच मिलीभगत का।

ये भी पढ़ें-कांग्रेस महाधिवेशन: सोनिया-राहुल के संबोधन ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह, जानें बड़ी बातें

इससे पहले देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर में परिस्थितियां बिगड़ती जा रही हैं। सीमा पार आतंकवाद भी बढ़ा है और आंतरिक आतंकवाद में भी इजाफा हुआ है। यह हम सभी नागरिकों के लिए चिंता की बात है। मोदी सरकार इन समस्याओं से निपटने का कोई समाधान नहीं तलाश पाई।'

उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, चीन या नेपाल के साथ हमारी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन इन्हें बातचीत से ही हल किया जा सकता है। पाकिस्तान की बात करें तो हमें मानना होगा कि वह हमारा पड़ोसी देश है। इसके साथ ही हमें उसे यह समझाना होगा कि आतंकवाद का रास्ता उसके लिए ठीक नहीं है।'

रोजगार के मुद्दे पर मनमोहन सिंह ने कहा, 'जब मोदी जी चुनाव प्रचार कर रहे थे, तब किए गए उनके वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने हर साल 2 करोड़ नौकरियां दिए जाने का वादा किया था। लेकिन अब तक 2 लाख रोजगार के अवसर भी नहीं दिखे हैं।'

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील