लाइव न्यूज़ :

स्टूडेंट वीजा के कथित इस्तेमाल मामले में BJP पार्षद बेटा CBI राडार पर

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: March 13, 2024 10:13 IST

रूसी सेना में भारतीयों को कथित तौर पर भेजने के एक मामले में सीबीआई के राडार पर बीजेपी पार्षद का बेटा आया है । दि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक धार से पार्षद अनीता मुकुट का बेटा सुयश मुकुट इस मामले में आरोपी है।

Open in App
ठळक मुद्देMP के धार में बीजेपी पार्षद का बेटा सीबीआई के राडार परकथित स्वीटूडेंट वीजा मामले में सीबीआई की कार्रवाई

रूसी सेना में भारतीयों को कथित तौर पर भेजने और स्टूडेंट वीजा का गलत इस्तेमाल के मामले में सीबीआई ने भाजपा पार्षद के बेटे पर शिकंजा कसा है। अंग्रेजी अखबार दि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश के धार से पार्षद अनीता मुकुट के बेटे को सीबीआई ने इस मामले में आरोपी बनाया है। हालांकि सीबीआई के एक्शन के बाद भाजपा पार्षद अनीता और उनके पति से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली सीबीआई की कार्रवाई के बाद भाजपा पार्षद और उनके पति भी दिल्ली में है।

 जानकारी के मुताबिक अनीता मुकुट का परिवार मूल रूप से इंदौर का रहने वाला है और फिलहाल इनका परिवार धार में रहता है। जबकि अनीता मुकुट का बेटा सुयश मुकुट दिल्ली में एजेंसी चलाता है। सुयश के पिता रमाकांत मुकुट जनरल फिजिशियन के तौर पर धार के एक अस्पताल में काम करते हैं।

 सुयश मुकुट के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला गया तो उसमें जो जानकारी मिली, उसके तहत एक्स हैंडल पर बायो में लिखा है आरएएसओवरसीज सर्विसेज कंपनी का अध्यक्ष और संस्थापक।

 दरअसल जानकारी के मुताबिक इस संस्था के जरिए  भारतीय छात्रों को रूस में मेडिकल की पढ़ाई एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का काम किया जाता है लेकिन सीबीआई की पड़ताल में यह पता चला है की मेडिकल पढ़ाई और नौकरी के बहाने लोगों को रूस भेजा जाता था जहां पर रूसी सेना में भारतीय युवाओं को शामिल कर यूक्रेन के खिलाफ जंग में मजबूर किया जाता है । जानकारी के मुताबिक एजेंसी का नेटवर्क देश के कई हिस्सों में फैला है और डेढ़ सौ से ज्यादा भारतीय छात्रों को अब तक रूस भेजा गया है। इनमें से युवाओं को स्टूडेंट वीजा के जरिए पहुंचाया गया है।

 सीबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय युवाओं को झांसा दिया गया कि उन्हें रूस की यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलाया जाएगा। लेकिन इसी बहाने रूस पहुंचे युवाओं को सेना के जरिए युद्ध में इस्तेमाल करने की खबर है।

 बहरहाल अब इस पूरे मामले को सीबीआई ने जांच के दायरे में लिया है लेकिन इस मामले में सुयश के परिवार और उनके संपर्क वालों की प्रतिक्रिया नहीं मिल पा रही है। 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?