लाइव न्यूज़ :

बाबुल सुप्रियो राजनीति छोड़ने की बात करते-करते तृणमूल कांग्रेस से क्यों जुड़ गए, खुद बताई वजह

By विनीत कुमार | Updated: September 18, 2021 16:12 IST

बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि वह तृणमूल कांग्रेस से जुड़ने को लेकर बहुत उत्साहित हैं और पश्चिम बंगाल के विकास के लिए काम करेंगे। वे शनिवार को टीएमसी में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देबाबुल सुप्रियो ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह राजनीति छोड़ रहे हैं, हालांकि अब वे टीएमसी में शामिल हुए हैं।बाबुल सुप्रियो ने कहा- मेरे सभी दोस्तों ने कहा कि राजनीति छोड़ने का मेरा फैसला गलत था और भावुकता में लिया हुआ था।सुप्रियो ने साथ ही बताया कि वे सोमवार को ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल से शनिवार को भाजपा को चौंकाने वाली खबर आई। सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। उन्होंने हाल में राजनीति छोड़ने की घोषणा की थी। 

आसनसोल से सांसद सुप्रियो ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह राजनीति छोड़ रहे हैं, लेकिन बाद में उन्हें भाजपा की ओर से लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं देने के लिए मना लिया गया था। बहरहाल, अब टीएमसी से जुड़ने पर सुप्रियो ने अपनी बात रखी है।

टीएमसी से क्यों जुड़े बाबुल सुप्रियो

बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी से जुड़ने के बाद कहा, 'मैंने जब राजनीति छोड़ने की बात कही थी तो वह दिल से कही थी। हालांकि, मुझे महसूस हुआ कि मुझे पर बहुत कुछ निर्भर था। मेरे सभी दोस्तों ने कहा कि राजनीति छोड़ने का मेरा फैसला गलत था और भावुकता में लिया हुआ था।'

बाबुल सुप्रियो ने आगे कहा, 'मुझे गर्व है कि मैं अपना फैसला बदला रहा हूं। मैं बंगाल की सेवा के लिए मिले महान अवसर के लिए वापस आ रहा हूं। मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं दीदी (ममता बनर्जी) से सोमवार को मुलाकात करूंगा। मैं टीएमसी में मिले स्वागत से बेहद खुश हूं।'

तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा सांसद के तौर पर इस्तीफा देने के सवाल पर बाबुल सुप्रियो ने कहा कि वे नियम का पालन करेंगे। टीएमसी में शामिल होने के बाद कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबुल सुप्रियो ने ये बातें कही।

टॅग्स :बाबुल सुप्रियोटीएमसीAbhishek Banerjeeममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टीBharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील