लाइव न्यूज़ :

1984 के सिख-विरोधी दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर के AICC सदस्य बनने पर भाजपा ने कहा, जो व्यक्ति नरसंहार में लिप्त है, वह कांग्रेस की रीढ़ है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2023 14:36 IST

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान सबसे ज्यादा नफरत फैलाने वाले नेता जगदीश टाइटलर को आज AICC का निर्वाचित सदस्य बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को AICC का निर्वाचित सदस्य बनाया गया हैभाजपा ने कहा- यह कहना गलत नहीं है कि टाइटलर जैसे आरोपी जो नफरत फैलाते हैंबीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि इस फैसले की निंदा की जानी चाहिए

नई दिल्ली: 1984 के दंगों के आरोपी जगदीश टाइटल को रविवार को इस साल के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के 61 सदस्यों की लिस्ट में शामिल किया गया है। यह लिस्ट दिल्ली कांग्रेस द्वारा जारी की गई है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। 

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान सबसे ज्यादा नफरत फैलाने वाले नेता जगदीश टाइटलर को आज AICC का निर्वाचित सदस्य बनाया गया है। यह कहना गलत नहीं है कि टाइटलर जैसे आरोपी जो नफरत फैलाते हैं, कानूनों का उल्लंघन करते हैं और नरसंहार में लिप्त हैं, वह कांग्रेस की रीढ़ हैं।

जगदीश टाइटलर को एआईसीसी में शामिल करने पर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस फैसले की निंदा की जानी चाहिए. इससे पहले, जगदीश टाइटलर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के छत्तीसगढ़ पूर्ण सत्र के लिए प्रतिनिधिमंडलों की सूची में शामिल किया गया है।

छत्तीसगढ़ रायपुर में शुक्रवार (24 फरवरी) से आयोजित होने वाले कांग्रेस के 'हाथ से हाथ जोड़ो' पूर्ण सत्र में 1,825 निर्वाचित और सहयोजित एआईसीसी प्रतिनिधियों सहित लगभग 15,000 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस 85वें पूर्ण सत्र को भारत जोड़ो का अनुवर्ती आंदोलन कहा जा रहा है और लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रणनीति को लेकर इसमें चर्चा होगी। 

बता दें कि दिल्ली कांग्रेस द्वारा एआईसीसी के चुने गए सदस्यों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, अजय माकन, अरविंद सिंह लवली और अलका लांबा शामिल हैं।

टॅग्स :कांग्रेसBJP1984 सिख विरोधी दंगे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?