लाइव न्यूज़ :

बिहार सरकार की नए विमान और हेलीकॉप्टर खरीद को मंजूरी पर सुशील मोदी का तंज, बोले- क्या ये तेजस्वी को गिफ्ट करने की तैयारी है?

By विनीत कुमार | Updated: December 29, 2022 10:51 IST

बिहार सरकार द्वारा नए जेट विमान और हेलीकॉप्टर खरीद के फैसले को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर इस फैसले को लेकर सवाल उठाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे2024 के चुनाव में पीएम मोदी के खिलाफ प्रचार के लिए जेट विमान और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाएगा: सुशील मोदीतेजस्वी यादव को लगता है कि वह अगले मुख्यमंत्री बनेंगे इसलिए उनके दबाव में इन्हें खरीदा जा रहा है: सुशील मोदीबिहार मंत्रिमंडल ने वीआईपी और वीवीआईपी की आवाजाही के लिए जेट विमान और एक हेलीकॉप्टर खरीदने को इसी हफ्ते मंजूरी दी है।

पटना: बिहार मंत्रिमंडल द्वारा इसी हफ्ते वीआईपी और वीवीआईपी की आवाजाही के लिए एक नया जेट इंजन विमान और एक हेलीकॉप्टर खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने पर अब सियासत शुरू हो गई है। भाजपा ने बिहार सरकार के इस कदम पर सवाल उठाए हैं। सुशील मोदी ने ये तक कह दिया कि क्या इसे तेजस्वी यादव को गिफ्ट किया जाना है।

सुशील मोदी ने कहा, 'हेलीकॉप्टर और जेट विमान खरीदने के लिए राज्य सरकार की मंजूरी उचित नहीं है। अब राज्य सरकारें उन्हें नहीं खरीदती हैं, बल्कि उन्हें लीज पर लेती हैं। तेजस्वी यादव को लगता है कि वह अगले मुख्यमंत्री बनेंगे इसलिए उनके दबाव में जेट विमान और हेलीकॉप्टर लाए जा रहे हैं।'

सुशील मोदी ने आगे कहा, 'सरकार को अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए। ऐसा लगता है कि 2024 के आम चुनाव में पीएम मोदी के खिलाफ प्रचार के लिए देश भर में जाने के लिए जेट विमान और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाएगा।'

'नए विमान तेजस्वी यादव किए जाएंगे गिफ्ट?'

न्यूज एएनआई के अनुसार सुशील मोदी ने कहा, 'लगभग 250 करोड़ रुपये के जेट विमान का उपयोग बिहार में नहीं किया जाएगा क्योंकि राज्य में कुछ ही रनवे हैं। इसके बजाय इसका उपयोग उनके (नीतीश कुमार) 2024 के पीएम बनने के सपने के लिए किया जाएगा, जो वैसे भी पूरा नहीं होना है। क्या प्लेन और हेलीकॉप्टर तेजस्वी यादव को गिफ्ट किया जाएगा।'

बता दें कि मंगलवार को बिहार मंत्रिमंडल ने वीआईपी और वीवीआईपी की आवाजाही के लिए एक नया जेट विमान और एक हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। यह प्रस्ताव बिहार सरकार के नागरिक उड्डयन निदेशालय (कैबिनेट सचिवालय विभाग) द्वारा तैयार किया गया था। 

बिहार सरकार के पास अभी हैं ये विमान और हेलीकॉप्टर

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के अनुसार फिलहाल सरकार के पास जो सरकारी विमान है वह श्किंग एयर सी-90 ए/बी है और इसकी बैठने की क्षमता आठ है और इसमें यात्रा करने में अधिक समय लगता है। उनके अनुसार इसके अलावा राज्य के पास वीटी-ईबीजी हेलीकॉप्टर भी है जिसका इस्तेमाल आवाजाही के लिए किया जाता है। 

सिद्धार्थ ने कहा कि इसके अलावा डॉफिन 365एन, वीटी-ईएनयू हेलीकॉप्टर का रख-रखाव किया जा रहा है और वे जल्द ही उड़ान भरने के लिए फिट हो जाएंगे। उनका कहना था कि बाद में उनका उपयोग प्रशिक्षण और पर्यटन उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। सिद्धार्थ ने कहा कि कहा कि नए विमान खरीदने को लेकर समिति तीन महीने में अपनी रिपोर्ट देगी।  

टॅग्स :बिहार समाचारसुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम