लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: विधान परिषद उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, 3 उम्मीदवारों की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2025 12:51 IST

Maharashtra: भाजपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, उम्मीदवारों में सीएम फडणवीस के करीबी सहयोगी भी शामिल।

Open in App

Maharashtra: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य विधान परिषद की पांच सीट पर 27 मार्च को होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिनमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक करीबी सहयोगी और एक पूर्व विधायक भी शामिल हैं। नवंबर 2024 के विधानसभा चुनाव में पांच विधान पार्षदों की जीत के कारण उपचुनाव की जरूरत पड़ी है। विधानसभा में पहुंचे विधान पार्षदों में से तीन भाजपा से हैं, जबकि एक-एक विधायक शिवसेना और राकांपा से हैं। तीनों ही दल राज्य में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ का हिस्सा हैं।

भाजपा ने रविवार को विधान परिषद उपचुनाव के लिए नागपुर के पूर्व महापौर और फडणवीस के करीबी सहयोगी संदीप दिवाकर राव जोशी, प्रदेश भाजपा इकाई के महासचिव संजय किशनराव केनेकर और पूर्व विधायक दादाराव यादवराव केचे के नामों की घोषणा की। केचे ने विदर्भ क्षेत्र के वर्धा जिले के अरवी निर्वाचन क्षेत्र से 2009 और 2019 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।

उन्हें 2024 के चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया गया और भाजपा ने फडणवीस के पूर्व निजी सचिव सुमित वानखेड़े को अरवी सीट से मैदान में उतारा था। नामांकन दाखिल किए जाने की अंतिम तिथि 17 मार्च है। विधान परिषद सदस्यों का यह उपचुनाव 288 सदस्यीय विधानसभा में विधायक कोटे से हो रहा है। भाजपा के पास 132, शिवसेना के पास 57 और राकांपा के पास 41 विधायक हैं।

इससे निचले सदन में उनकी प्रभावशाली उपस्थिति को देखते हुए वे आसानी से सभी पांच सीट जीत सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच की अंतिम तिथि 18 मार्च है, जबकि उम्मीदवार 20 मार्च को अपना नाम वापस ले सकते हैं। यदि आवश्यक हुआ तो 27 मार्च को मतदान होगा, जिसमें विधायक निर्वाचक मंडल का हिस्सा होंगे।

टॅग्स :Maharashtra BJPदेवेंद्र फड़नवीसमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?