लाइव न्यूज़ :

BJP-AIADMK के बीच हुआ गठबंधन का आधिकारिक एलान, बीजेपी 5 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

By विकास कुमार | Updated: February 19, 2019 17:58 IST

अन्नाद्रमुक के संयोजक और उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम तथा केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने ‘‘महागठबंधन’’की घोषणा की। गोयल तमिलनाडु के लिए भाजपा के प्रभारी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी 5 सीटों पर लड़ेगी चुनाव.पीयूष गोयल और पनीरसेल्वम ने किया गठबंधन का एलान

चेन्नई में पीयूष गोयल ने पनीरसेल्वम और पलानीस्वामी की मौजूदगी में गठबंधन का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह गठबंधन राज्य में बड़ी जीत दर्ज करेगा। बीजेपी 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और AIADMK 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी सीट सहयोगी दल पीएमके को और अन्य दलों को मिलेगा।

अन्नाद्रमुक के संयोजक और उपमुख्यमंत्री ओ। पन्नीरसेल्वम तथा केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने ‘‘महागठबंधन’’की घोषणा की। गोयल तमिलनाडु के लिए भाजपा के प्रभारी हैं।

 

दोनों दलों के बीच दूसरे और अंतिम दौर की चर्चा के बाद यह घोषणा की गई। चर्चा में मुख्यमंत्री के। पलानीस्वामी भी शामिल थे। इससे पहले अन्नाद्रमुक ने पीएमके के साथ समझौता किया जिसके तहत वेन्नियार की पार्टी को 40 में से सात सीटें दी गईं। केंद्र शासित क्षेत्र पुडुचेरी की सीट भी पीएमके के हिस्से में गई है।

 

जयललिता के निधन के बाद जब पलानीस्वामी और पनीरसेल्वम के बीच राजनीतिक तकरार हुआ था तब पीएम मोदी ने ही बीच-बचाव किया था और पार्टी को टूटने से बचाया था। इसके बाद से ही कहा जा रहा था कि नरेन्द्र मोदी और पनीरसेल्वम की बढ़ती नजदीकियों के मायने हैं जिसका असर लोकसभा चुनाव से पहले मिल सकता है। 

बीजेपी और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन की ख़बरें ऐसे समय में आ रही है जब डीएमके के अध्यक्ष स्टालिन ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने का इशारा दिया है। लेकिन अभी तक कोई भी औपचारिक एलान नहीं हुआ है। 

जयललिता और नरेन्द्र मोदी की राजनीतिक नजदीकी हमेशा से रही थी। लेकिन कभी चुनावी गठबंधन नहीं हुआ। लेकिन अम्मा के निधन के बाद उनकी पार्टी की स्थिति कमजोर हुई है और कमल हसन और रजनीकांत जैसे नए खिलाड़ियों के आ जाने के  कारण भी प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। ऐसे में एआईएडीएमके के पास बीजेपी से गठबंधन के अलावा कोई ख़ास चारा नहीं रह गया था। 

टॅग्स :एआईडीएमकेपीयूष गोयलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील