लाइव न्यूज़ :

बीजद जाति आधारित जनगणना की मांग के साथ आंदोलन शुरू करेगा

By भाषा | Updated: August 24, 2021 22:22 IST

Open in App

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने मंगलवार को जाति-आधारित जनगणना की मांग को लेकर एक व्यापक आंदोलन शुरू करने की योजना की घोषणा की। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जाति-आधारित जनगणना की मांग के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। बीजद के दो वरिष्ठ मंत्रियों - आरपी स्वैन और एके साहू ने कहा कि जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता गांव स्तर से राष्ट्रीय राजधानी तक आंदोलन करेंगे। उन्होंने दावा किया कि जाति आधारित जनगणना से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों को न्याय मिलेगा। राज्य की आबादी में लगभग 54 प्रतिशत हिस्सा ओबीसी का है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाला क्षेत्रीय दल लंबे समय से जाति आधारित जनगणना और आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा को हटाने की मांग करता रहा है। इससे पहले केंद्र ने इस मांग को खारिज कर दिया था। वरिष्ठ बीजद नेता और राज्य के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री स्वैन ने कहा, "इस जनगणना से केवल ओडिशा को ही नहीं, बल्कि पूरे देश को मदद मिलेगी।" उन्होंने कहा कि कि जब तक तटीय राज्य में ओबीसी या सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्ग (एसईबीसी) के लोगों की संख्या के उचित आंकड़े नहीं मिलते, तब तक ओबीसी के लिए कल्याणकारी योजनाएं तैयार करना मुश्किल है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित सभी राजनीतिक दलों से जाति-आधारित जनगणना के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आह्वान में शामिल होने को कहा। राज्य के कृषि मंत्री एके साहू ने कहा कि आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाने और जाति आधारित जनगणना की मांग एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने आरोप लगाया, "भाजपा इस मुद्दे पर मुंह नहीं खोल रही है।’’ बीजद ने आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा को हटाने के लिए एक केंद्रीय कानून बनाने की भी मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?