लाइव न्यूज़ :

राजधानी दिल्ली में भी बर्ड फ्लू की एंट्री!, यहां 35 कौवों की मौत, जांच के लिए भेजा गया नमूना

By अनुराग आनंद | Updated: January 9, 2021 07:39 IST

द्वारका और मयूर विहार फेज-तीन तथा पश्चिमी दिल्ली के हस्तसाल गांव से कौवों की मौत की सूचना मिली है। यहां कई सारे कौआ को मृत अवस्था में पाकर सरकारी टीम एक्टिव हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉ. राकेश सिंह ने कहा कि दिल्ली में अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि क्या ये मौतें ‘बर्ड फ्लू’ संक्रमण से हुई हैं।उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निर्देश पर मयूर विहार फेज तीन के सेंट्रल पार्क में त्वरित प्रतिक्रिया टीम को भेजा गया।

नयी दिल्लीदेश में ‘बर्ड फ्लू’ के खतरे के बीच दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कम से कम 35 कौवों की मौत हो गई है और जांच के लिए उनके नमूनों को प्रयोगशालाओं में भेजा गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले, पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने कहा था कि पिछले तीन से चार दिनों में दिल्ली के तीन क्षेत्रों में लगभग 50 पक्षियों की मौत हुई है, जिनमें ज्यादातर कौवे हैं। विभाग के डॉ. राकेश सिंह ने कहा,‘‘ हमें द्वारका और मयूर विहार फेज-तीन तथा पश्चिमी दिल्ली के हस्तसाल गांव से कौवों की मौत की सूचना मिली है।’’

दिल्ली में मरे पक्षियों में इस बात की पुष्टि होना बाकी कि क्या ये मौतें ‘बर्ड फ्लू’ संक्रमण से हुई हैं!

डॉ. राकेश सिंह ने कहा, ‘‘ लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि क्या ये मौतें ‘बर्ड फ्लू’ संक्रमण से हुई हैं।’’ एक बयान में कहा गया, ‘‘उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निर्देश पर मयूर विहार फेज तीन के सेंट्रल पार्क में त्वरित प्रतिक्रिया टीम को भेजा गया।’’

बयान में कहा गया, "पार्क में सत्रह कौवे मृत पाए गए और चार नमूने एकत्र किए गए। शेष मृत पक्षियों को जमीन के अंदर गहराई में दफना दिया गया।" डीडीए पार्क, द्वारका में दो कौवे मृत पाए गए और एक नमूना वहां से एकत्र किया गया।

नमूनों को शनिवार को राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, आईसीएआर, भोपाल भेजा जाएगा

बयान में कहा गया कि एकत्रित नमूनों को शनिवार को राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, आईसीएआर, भोपाल भेजा जाएगा। पश्चिम जिले के हस्तसाल गांव के डीडीए पार्क में सोलह कौवे मृत पाए गए और वहां एकत्र किए गए चार नमूनों को उत्तरी क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला, जालंधर भेजा गया।

केंद्र ने बुधवार को कहा था कि हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और केरल में 12 जगहों से बर्ड फ्लू के मामले आ रहे हैं, वहीं पंचकूला के ‘पॉल्ट्री फॉर्म’ में बड़ी संख्या में मुर्गियों की असामान्य मौत के बाद हरियाणा में भी हाई अलर्ट है।

मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा था कि शहर में अभी तक ‘बर्ड फ्लू’ का कोई मामला नहीं है- 

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा था कि शहर में अभी तक ‘बर्ड फ्लू’ का कोई मामला नहीं है और अधिकारियों को पड़ोसी राज्यों से आने वाले ‘पॉल्ट्री’ पक्षियों पर नजर रखने को कहा गया है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में संभावित ‘हॉट स्पॉट’ पर नजर रखने के लिए 11 त्वरित प्रतिक्रिया टीमें गठित की गई हैं। सिसोदिया ने मुर्गी बाजारों, जलाशयों, चिड़िया घरों और अन्य संभावित जगहों पर नजर रखने को कहा है। इनमें गाजीपुर मछली और मुर्गी बाजार, शक्ति स्थल झील, संजय झील, भलस्वा झील, दिल्ली चिड़िया घर और डीडीए के पार्कों में बने छोटे-छोटे तालाब शामिल हैं। 

सरकार ने छह राज्यों में बर्डफ्लू की पुष्टि की बात कही है-

देश में बर्डफ्लू के बढ़ते मामलों के बीच कुछ हिस्सों से और भी पक्षियों की मौत की खबरें आई हैं, वहीं हरियाणा सरकार पंचकूला के कुछ पॉल्ट्री नमूनों के एवियन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद 1.60 लाख से अधिक पक्षियों को मारने की योजना बना रही है।

केंद्र सरकार ने कहा कि अब तक केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में बर्ड फ्लू की दस्तक की पुष्टि हुई है। केंद्र ने इन छह राज्यों से कार्ययोजना के मुताबिक एवियन इन्फ्लुएंजा पर रोकथाम के लिए कहा है। दिल्ली में डीडीए पार्क हस्तसाल गांव में 16 पक्षियों की असामान्य तरीके से मौत की खबर है और उनके नमूने एक जांच प्रयोगशाला को भेज दिये गये हैं।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :बर्ड फ्लूदिल्लीमध्य प्रदेशमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष