लाइव न्यूज़ :

स्वच्छ भारत मिशन के तहत फिलहाल नहीं होगा बायो टॉयलेट का निर्माण

By भाषा | Updated: July 15, 2019 14:51 IST

जल शक्ति मंत्री ने कहा- सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि जिन गांवों को खुले में शौच (ओडीएफ) की समस्या से मुक्त घोषित किया गया है उनमें भूमिगत जल के दूषित होने की दर में गैर ओडीएफ घोषित गांवों की तुलना में 12 गुना गिरावट दर्ज की गयी है। 

Open in App
ठळक मुद्देसर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार, 95 प्रतिशत शौचालयों का प्रयोग किया जा रहा है। मंत्रालय पिछले ढाई साल से देश भर में ट्विन पिट तकनीक वाले शौचालयों के निर्माण को बढ़ावा दे रहा है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ट्विन पिट तकनीक पर आधारित शौचालयों को निर्माण किया जा रहा है। इस योजना के तहत बायो टॉयलेट बनाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है।

जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोमवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में बताया कि पानी की खपत के लिहाज से बेहतर माने गये बायो टॉयलेट का प्रयोग रेलगाड़ियों में किया जा रहा है।

उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान में भी जलसंकट से प्रभावित तेलंगाना में इस तकनीक पर आधारित शौचालय बनाने के प्रस्ताव से जुड़े पूरक प्रश्न के जवाब में बताया कि राज्य सरकार से प्राप्त सूचना के मुताबिक, बायो टॉयलेट के निर्माण हेतु कोई प्रस्ताव नहीं है।

किसी अन्य राज्य से भी ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय पिछले ढाई साल से देश भर में ट्विन पिट तकनीक वाले शौचालयों के निर्माण को बढ़ावा दे रहा है।

इस योजना में बने शौचालयों के प्रयोग के बारे में शेखावत ने बताया कि इस दिशा में किये गये सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार, 95 प्रतिशत शौचालयों का प्रयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि जिन गांवों को खुले में शौच (ओडीएफ) की समस्या से मुक्त घोषित किया गया है उनमें भूमिगत जल के दूषित होने की दर में गैर ओडीएफ घोषित गांवों की तुलना में 12 गुना गिरावट दर्ज की गयी है। 

टॅग्स :स्वच्छ भारत अभियानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए