लाइव न्यूज़ :

बिजनौर की अदालत ने मां को बेटे की हत्या का दोषी पाया, उम्र कैद की सज़ा सुनाई

By भाषा | Updated: September 4, 2021 00:59 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के बिजनौर की एक अदालत ने एक शख्स की हत्या के जुर्म में उसकी मां को दोषी पाते हुए उम्र कैद की सज़ा सुनाई है। अभियोजन के मुताबिक, महिला का शफीक नाम के शख्स के साथ अवैध संबंध था जिसकी जानकारी उसके बेटे को हो गई थी जिसके बाद महिला ने अपने बेटे की हत्या कर दी। शासकीय अधिवक्ता मुकुल राठौड़ के अनुसार, अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के एक इलाके में स्थित घर में इस व्यक्ति का 28 नवंबर 2013 को फंदे से लटका शव मिला था। उनके मुताबिक, मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी सास ननद और शफीक नाम के एक शख्स ने उसके पति की हत्या की है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या होने की बात सामने आई थी और पुलिस ने शफीक और मृतक की मां के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। शासकीय अधिवक्ता के अनुसार, नगीना के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनमोहन सिंह ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मृतक की मां को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है जबकि शफीक को आरोप मुक्त कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

कारोबार11 वर्षों में 20 लाख से अधिक लंबित पदोन्नतियों को मंजूरी?, 2004 से 2014 की अवधि में 7.22 लाख नियुक्तियां और 2014 के बाद से संख्या बढ़कर 10.96 लाख

भारतपीएम मोदी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत नेताओं ने मनमोहन सिंह को किया नमन, जन्मदिन के मौके पर पूर्व पीएम को ऐसे किया याद

भारत'पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने हाफिज सईद से मुलाकात के लिए उन्हें धन्यवाद दिया था' : यासीन मलिक के दावे ने मचाई सनसनी

भारतManmohan Singh: श्रद्धांजलि के अवसर पर दु:खद राजनीति?, सार्वजनिक जीवन का स्याह पक्ष सामने

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप