लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो नक्सली, चलाया जा रहा है संयुक्त ऑपरेशन

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 21, 2019 10:56 IST

छत्तीसगढ़ की पुलिस और ग्रेहाउंड्स के साथ बीजापुर जिले के पामेद गांव में संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें नक्सलियों पर कार्रवाई की गई है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इलाके में कड़ी सख्ती बरती जा रही है। 

Open in App

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने रविवार (21 अप्रैल) को दो नक्सलियों को मार गिराया है। दरअसल, सूबे की पुलिस और ग्रेहाउंड्स के साथ बीजापुर जिले के पामेद गांव में संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें नक्सलियों पर कार्रवाई की गई है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इलाके में कड़ी सख्ती बरती जा रही है। 

आपको बता दें कि  गुरुवार (18 अप्रैल) को छत्तीसगढ़ प्रदेश के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और नक्सिलयों के बीच मुठभेड़ देखने को मिली थी, जिसमें सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया।इससे पहले झारखंड के गिरिडीह में 15 अप्रैल की सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था। हालांकि इस दौरान मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था। वहीं, जवानों ने नक्सलियों के पास से एक एके -47 राइफल, 3 मैगजीन और 4 पाइप बम भी बरामद किए थे। 

उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही छत्तीसगढ़ के धमतरी के साले घाट जंगल में  सीआरपीएफ और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

इससे ठीक एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में बीएसएफ के चार जवान शहीद हो गए थे और दो अन्य जवान घायल हो गए थे। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महला गांव के करीब नक्सलियों और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ में बीएसएफ की 114वीं बटालियन के चार जवान शहीद हो गए और दो अन्य जवान घायल हो गए।  

टॅग्स :नक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?