लाइव न्यूज़ :

'बिहारी डीएनए...', तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख के बयान पर छिड़ा विवाद, केसीआर को लेकर कही थी ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2022 07:50 IST

तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी ने अपने बयान में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को लेकर कहा था कि उनके पूर्वज बिहार से दक्षिणी राज्य में आकर बस गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बारे में दिये बयान पर विवाद।रेवंत रेड्डी ने के. चंद्रशेखर राव पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनके पूर्वज बिहार से दक्षिणी राज्य में आकर बस गए थे।राजग ने रेड्डी के बयान को चरणजीत सिंह चन्नी के 'यूपी बिहार के भइये' वाले बयान से जोड़कर कांग्रेस पर साधा निशाना।

पटना: तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बारे में दिये गए 'बिहारी डीएनए' वाले बयान पर मंगलवार को बिहार में विवाद खड़ा हो गया। रेड्डी ने बिहार से संबंध रखने वाले नौकरशाहों को उच्च पदों पर नियुक्त करने और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर से सलाह लेने के लिये टीआरएस नेता राव पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि उनके पूर्वज बिहार से दक्षिणी राज्य में आकर बस गए थे।

बिहार में सत्तारूढ़ राजग ने तुरंत रेड्डी के बयान को पंजाब के मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के नेता चरणजीत सिंह चन्नी के 'यूपी बिहार के भइये' वाले बयान से जोड़ दिया। जद(यू) के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी संजय कुमार झा ने कहा, 'कांग्रेस काफी समय से बिहार में कमजोर हो चुकी है। दूसरी जगहों पर इसके नेताओं के व्यवहार से पता चलता है कि राज्य में पार्टी के लिए सबसे खराब स्थिति आनी अभी बाकी है।' 

झा ने यह भी कहा कि यह 'लोकनायक जयप्रकाश नारायण का बिहारी डीएनए' था जिसने कांग्रेस के पतन के लिए आधार तैयार किया।

राजद ने भी घेरा, कांग्रेस ने किया बचाव

विपक्षी दल राजद ने भी रेड्डी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने रेड्डी से माफी की मांग की है। भाजपा ओबीसी मोर्चे के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने भी रेड्डी के बयान की तीखी आलोचना की।

आनंद ने कहा, 'हाल में चन्नी ने प्रियंका गांधी वाद्रा की मौजूदगी में बिहार और इसके लोगों के बारे में अपमानजनक बयान दिया था और अब तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख ने भी वैसा ही किया। पार्टी के विभाजनकारी एजेंडे का पर्दाफाश हो चुका है।' 

हालांकि बिहार कांग्रेस के नेताओं ने अपनी पार्टी का बचाव किया है। राज्य के कार्यकारी अध्यक्ष और एमएलसी समीर कुमार सिंह ने कहा कि रेड्डी ने 'बिहार को नीचा दिखाने की कोशिश नहीं की बल्कि उनके निशाने पर केसीआर थे।' 

टॅग्स :बिहार समाचारके चंद्रशेखर रावतेलंगानाआरजेडीबिहारBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार