लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल की सीएम बनर्जी ने लालू यादव के छुए पैर, कहा-लालू जी का बहुत सम्मान करती हूं, हम एक परिवार की तरह सामूहिक रूप से लड़ेंगे, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 22, 2023 18:49 IST

ममता बनर्जी ने कहा कि मैं बिहार के लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं लालू जी का बहुत सम्मान करती हूं। राबड़ी देवी, लालू से मुलाकात के बाद मैं खुश हूं।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव अभी भी फिट हैं और वह बीजेपी के खिलाफ लड़ सकते हैं।तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी भी पटना पहुंचे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की। 

पटनाः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लालू यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद कहा कि हम एक परिवार की तरह सामूहिक रूप से लड़ेंगे। सीएम ममता ने लालू यादव के पैर छुकर आशीर्वाद लिया। ममता दीदी ने राबड़ी देवी के लिए साड़ी लेकर आईं। 

ममता बनर्जी ने कहा कि मैं बिहार के लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं लालू जी का बहुत सम्मान करती हूं। राबड़ी देवी, लालू से मुलाकात के बाद मैं खुश हूं। वह एक वरिष्ठ नेता हैं। वह कई दिनों तक जेल और अस्पताल में थे। आज उनसे मिलने के बाद मैं बहुत खुश हूं। लालू यादव अभी भी फिट हैं और वह बीजेपी के खिलाफ लड़ सकते हैं।

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्ष की बैठक से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्ष के प्रमुख नेता यहां एकत्र हो रहे हैं ताकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एक परिवार की तरह एकजुट होकर लड़ा जाए। विपक्षी दलों की बैठक के लिए ममता बनर्जी बृहस्पतिवार को यहां पहुंचीं।

उनके साथ तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी भी पटना पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम यहां आए हैं क्योंकि हम एक परिवार की तरह मिलकर लड़ेंगे।’’ पटना पहुंचने के बाद ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालटीएमसीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया