लाइव न्यूज़ :

बिहार में गर्मी का कहर जारी, लू से बचाने के लिए गया और नालंदा में धारा 144 लागू

By स्वाति सिंह | Updated: June 17, 2019 23:37 IST

बिहार में गर्मी के इस मौसम में लू लगने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 78 हो जाने के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को हालात की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

Open in App
ठळक मुद्देगया में भी डीएम ने धारा 144 लागू कर दी है। गर्मी के इस मौसम में लू लगने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है

बिहार में प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप देखते हुए नालंदा जिले के डीएम ने धारा 144 लागू किया है। समाचार एजेंसी एएनआई की मानें तो नालंदा के डीएम ने सभी निर्माण कार्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रतिबंधित करने का आदेश जारीको  किया है। आदेश के आदेश के मुताबिक दिन 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक किसी तरह का कंस्ट्रक्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। इसके साथ ही 10.30 बजे के बाद मनरेगा के सभी काम रोक लगा दिया है। और सभी प्राइवेट कोचिंग सेंटर को 22 जून तक बंद रखने का ऐलान किया। 

बिहार में गर्मी के इस मौसम में लू लगने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 78 हो जाने के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को हालात की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विभाग के मंत्री सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बिहार में भीषण गर्मी और लू के कारण हुई मौत के मामलों की समीक्षा की। 

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक मौसम की यही स्थिति बने रहने की संभावना के मद्देनजर सरकार ने 22 जून तक पूरे राज्यों में सारे स्कूल, कोचिंग सस्थान और कॉलेज को बंद रखने का निर्णय लिया है। दीपक ने कहा कि यह भी निर्णय लिया गया दक्षिण बिहार में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जारी निर्माण कार्य सुबह 10 बजे से पहले और शाम में होंगे। प्रबंधन विभाग के नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में लू लगने से अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से औरंगाबाद जिले में 33, गया में 31 और नवादा में 12 और जमुई जिला में दो लोगों की मौत हुई है। जमुई में मृतकों के परिजनों ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। 

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मृतकों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान राशि मुहैया कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। मौसम विभाग के पटना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना में सोमवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य अधिकतम तापमान से 6.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार