लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभाः सीएम नीतीश संघ के बारे में क्या कहते थे? आज चुप्पी क्यों साधे हैं?, तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 2, 2022 20:10 IST

राज्यपाल का अभिभाषण पिछले 4 सालों में थोड़ा भी नहीं बदला. हर साल एक ही मजमून में आंकडे़ को बदलकर राज्यपाल के अभिभाषण के तौर पर सामने रख दिया जाता है.

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष तक का सम्मान नहीं किया जा रहा. विधानसभा अध्यक्ष महोदय खुद कह चुके हैं कि थानेदार उनकी बात नहीं सुनता.भाजपा विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल के बयान पर भी सदन में काफी देर तक हो हल्ला होता रहा.

पटनाः बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इसे सरकार की तरफ से दिया गया झूठ का पुलिंदा करार दिया है. उन्होंने एनडीए सरकार पर हमला होलते हुए नीतीश सरकार को सर्कस बताया.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यहां अजीबोगरीब खेल चल रहा है. इस दौरान तेजस्वी ने आरएसएस की भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आरएसएस के बारे में क्या कहते थे? आज चुप्पी क्यों साधे हैं? आरएसएस पर टिप्पणी करने से विधानसभा अध्यक्ष मना किया कि किसी भी संस्था के बारे में ऐसी बात न करें. तेजस्वी फिर भी नहीं माने.

इसके बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री अपनी सीट पर खडे़ हो गये और आपत्ति जताई. इसके बाद सदन में हंगामा बढ़ गया और सदन की कार्यवाही थोड़ी देर के लिए स्थगित करनी पड़ी. सदन की कार्यवाही फिर शुरू होने पर तेजस्वी ने हमला जारी रखते हुए कहा कि जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं कि भाजपा से उनका गठबंधन परिस्थिति वश है.

उन्होंने कहा कि आज भाजपा के एक मंत्री और पूर्व मंत्री के बीच खुलेआम आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा है कि राज्यपाल का अभिभाषण पिछले 4 सालों में थोड़ा भी नहीं बदला. हर साल एक ही मजमून में आंकडे़ को बदलकर राज्यपाल के अभिभाषण के तौर पर सामने रख दिया जाता है.

राज्यपाल खुद भी इस हकीकत को समझ रहे हैं और यही वजह है कि वह अभिभाषण के दौरान विपक्षी सदस्य के हंगामे पर मुस्कुराते रहे. उन्होंने कहा कि सरकार का मंत्री कहता है कि उनकी बात अधिकारी नहीं सुनते हैं और वह इस्तीफे की पेशकश तक कर देता है. राज्य के अंदर जिस तरह सत्ता पक्ष के अंदर ही घमासान मचा है. 

तेजस्वी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष तक का सम्मान नहीं किया जा रहा. विधानसभा अध्यक्ष महोदय खुद कह चुके हैं कि थानेदार उनकी बात नहीं सुनता. भाजपा विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल के बयान पर भी सदन में काफी देर तक हो हल्ला होता रहा. उन्होंने कहा कि कोई मुसलमानों से मताधिकार का अधिकार छीनने की बात करता है और सरकार इस पर चुप रहती है.

इस मामले को लेकर जब तेजस्वी ने मंत्री शाहनवाज हुसैन की चर्चा की तो उन्होंने भी सदन में तेजस्वी पर पलटवार किया. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश का संविधान किसी से मताधिकार का हक छीनने की इजाजत नहीं देता. चाहे किसी भी दल को कितना भी बहुमत आ जाए. इस पर तेजस्वी ने कहा कि यह बात आप पहले क्यों नहीं बोले जब बचौल जी यह बयान दे रहे थे.

उन्होंने कहा कि इस सरकार की यही बात है कोई कुछ कहता है कोई कुछ. नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा में मुल्ला नसरुद्दीन की कहानी सुनाई. मुल्ला नसरुद्दीन और उनकी बेगम के गोश्त बनाने का किस्सा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में विकास का जो दावा किया जा रहा है, वह नीति आयोग की रिपोर्ट से मेल नहीं खाता.

उन्होंने कहा कि अगर नीति आयोग की रिपोर्ट बिहार को फिसड्डी बता रही है तो नीतीश सरकार की तरफ से किए गए विकास के दावे सही नहीं हो सकते. तेजस्वी ने कहा कि दोनों दावे एक साथ सही नहीं हो सकते और यह बात सब को समझना चाहिए.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारपटनातेजस्वी यादवआरजेडीBJPजेडीयूबिहार बजट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?