लाइव न्यूज़ :

बिहार में रफ्तार का कहर, भेड़ पालक सहित करीब 40 भेड़ों को वाहन ने रौंदा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 30, 2022 15:05 IST

अरवल जिले के परियारी गांव निवासी रामकृपाल भगत और उनकी भेड़ों को एक वाहन कुचलकर फरार हो गया। घटना में रामकृपाल भगत सहित उनके कई भेड़ों की मौत हो गई।

Open in App

पटना: बिहार में रफ्तार के कहर से भेड़ पालक सहित एक दर्जन से अधिक भेड़ों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जहानाबाद जिले से सामने आई है, जहां मंगलवार तड़के परसबिगहा थाना क्षेत्र के अरवल-जहानाबाद मुख्य मार्ग पर केंदुई गांव के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने एक भेड़ पालक व करीब 40 भेड़ों को रौंद दिया। घटना के बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अरवल जिले के परियारी गांव निवासी रामकृपाल भगत (55 वर्ष) अपनी भेड़ों को लेकर सड़क के किनारे से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार उन्हें कुचलते हुए पार कर गई। इस हादसे की भयावहता का अनुमान इससे ही लगा सकते हैं कि कई मीटर तक भेड़ों की लाशों के चिथड़े बिखरे पडे थे। 

सड़क पर उनकी लाशें बुरी तरह से पिसी हुई थी। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। सड़क भी जाम हो गई। सुबह चार बजे के पहले ही ये हादसा हुआ है। गांव के कुछ युवा जब रोजाना की तरह सुबह सड़क पर दौड़ने निकले तो उनकी नजर इस पर पडी। हर तरफ खून ही खून पड़ा था। 

इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पर आरोप भी लगे हैं। पीड़ित परिवार के सदस्यों का आरोप है कि उनकी जानकारी के बिना ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जबकि मृत भेड़ों को नजदीक में ही नदी में फेंक दिया गया। वहीं पुलिस पर आरोप है कि इस हाइवे पर कभी भी पेट्रोलिंग नहीं की जाती ताकि वाहनों के रफ्तार पर लगाम लगे। मृतक के परिजन मुआवजे की मांग को लेकर भी सड़क पर उतर गये। मृतक परिवार बेहद गरीब है और भेड़ के जरिये ही अपनी रोजी-रोटी का इंतजाम करता रहा।

टॅग्स :बिहार समाचारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है