लाइव न्यूज़ :

बिहार: दरभंगा में जिस मंच से कन्हैया ने दिया भाषण, LNMU के छात्रों ने उसे गंगाजल से धोया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 10:30 IST

कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद LNMU के छात्र संघ के अध्यक्ष ने गंगा जल छिड़क कर शुद्ध करने का दावा किया। ABVP के सभी छात्र-छात्राओं ने पहले मंच पर झाड़ू लगाकर उसे साफ़ किया, फिर मंच को पानी से धोया।

Open in App
ठळक मुद्देकन्हैया कुमार 4 फरवरी को दरभंगा पहुंचे थे। शुक्रवार को जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

बिहार में इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के खिलाफ वाम दल के नेता कन्हैया कुमार जन-गण-मण यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा के माध्यम से कन्हैया पूरे प्रदेश के लोगों के बीच केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ अपनी बात पहुंचा रहे हैं। इसी यात्रा के क्रम में कन्हैया कुमार 4 फरवरी को दरभंगा पहुंचे थे। यहां ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय के राज मैदान में छात्रों को मंच से संबोधित किया था। 

इस कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद LNMU के छात्र संघ के अध्यक्ष ने गंगा जल छिड़क कर शुद्ध करने का दावा किया। ABVP के सभी छात्र-छात्राओं ने पहले मंच पर झाड़ू लगाकर उसे साफ़ किया, फिर मंच को पानी से धोया। इसके बाद गंगा जल और फूल छिड़क कर मंच को शुद्ध किया।  इस बीच छात्रों द्वारा मंत्रोच्‍चारण भी किया गया. बाद में सभी छात्रों ने कन्हैया के खिलाफ नारेबाजी की और वंदे मातरम का नारा भी लगाया।

न्यूज 18 की खबर की मानें तो CAA और NRC के विरोध में दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय के राज मैदान में 'जन गण मन यात्रा' के दौरान एक जनसभा को संबोधित किया था। ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय (LNMU) छात्र संघ के अध्यक्ष आलोक झा ने कन्हैया को देशद्रोही बताते हुए कहा कि देशद्रोही के आने से यह पावन मंच अपवित्र हो गया था, जिसे आज मंत्रोच्चारण के साथ गंगाजल छिड़ककर शुद्ध किया गया है।  उन्होंने कहा कि मिथिला की इस पावन भूमि में बने इस मंच से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी जैसे महान नेता सहित देश के कई बड़े नेताओं ने संबोधित किया है। 

इसके अलावा, शुक्रवार को कटिहार से सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ जनसभा कर वापस लौट रहे जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। शहीद चौक के पास छात्र नेताओं ने कन्हैया की गाड़ी पर जूते-चप्पल फेंके। मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने किसी तरह कन्हैया काफिले को बाहर निकाला। हालांकि, हमले में कोई घायल नहीं हुआ।

कन्हैया का विरोध कर रहे छात्र नेताओं का कहना है कि राजेंद्र नगर स्टेडियम में जहां कन्हैया सभा को संबोधित कर रहे थे, वहीं पास के एक कॉलेज में छात्र इंटर की परीक्षा दे रहे थे। कन्हैया के लाउडस्पीकर की वजह से छात्रों को काफी परेशानी हो रही थी। इसी वजह से छात्र नेता सड़क पर उतर आए।

टॅग्स :कन्हैया कुमारबिहारइंडियाएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)नागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील