लाइव न्यूज़ :

भीड़ ने शख्स को पीटकर मार डाला, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से कहा- आत्मा नहीं जगी तो गंगा में डुबकी लगा लीजिए

By भारती द्विवेदी | Updated: May 4, 2018 15:13 IST

भीड़ द्वारा शख्स की पिटाई वाला वीडियो बिहार के औरंगाबाद का बताया जा रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 4 मई: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो औरंगाबाद का है। इस वीडियो में एक शख्स को घेरकर मारा जा रहा है। उस शख्स को पिटने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। वहीं कुछ लोग इस घटना का वीडियो बनाते दिख रहे हैं। नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी यादव ने इस मामलों के लेकर कई ट्वीट किए हैं।

तेजस्वी अपने पहले ट्वीट में लिखते हैं- 'औरंगाबाद में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान को गुंडों ने दिन-दहाड़े एक घंटे तक पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। पुलिस मूकदर्शक बन सैनिक के साथी की दर्दनाक मौत और उसकी निर्मम पिटाई का मज़ा लेती रही। नीतीश जी, सरेआम सेना के जवान की लिंचिंग करवा BJP संग कौन सा राष्ट्रवाद लाना चाहते है?'

अपने अगले ट्वीट में तेजस्वी उस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखते हैं- 'नीतीश जी, अपनी नंगी आंखों से अपने महागुंडाराज की नंगई देखिये। पुलिस थाना से चंद क़दम दूर दिन-दहाड़े भीड़ ने कैसे क़ानून को हाथ में लेकर सेना के एक जवान के साथी को मार दिया। सैनिक जीवन-मौत के बीच जूझ रहा है। आपकी अंतरात्मा नहीं जगी तो गंगा में डुबकी लगा लीजिए। '

नीतीश सरकार को घेरते हुए तेजस्वी यहीं नहीं रुके, उन्होंने एक और ट्वीट करके हाल-फिलहाल में हुए बिहार की उन सारी घटनाओं का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है- 'बिहार के महागुंडाराज मे अपराधियों ने खुला तांडव मचा रखा है। सरेआम एक नाबालिग लड़की का चीरहरण होता है। सरेआम एक सैनिक को भीड़ द्वारा पीटकर मरणासन्न कर दिया जाता है। क्यों? इसलिए कि खुलेआम RCP Tax वसूलने के लिए थानों की खुली बोली लगती है। सरेआम आपके SP तमंचे पर डिस्को करते है।'

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहार समाचारक्राइमनितीश कुमारट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत