लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: August 7, 2024 15:36 IST

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपराधियों को संरक्षण दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में जो अपराध बढ़ रहा है, इसके पीछे नीतीश कुमार के द्वारा अपराधियों को संरक्षण दिया जाना है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोपकहा- अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय ख़त्म सा हो गया हैकहा- अपराधियों को लगता ही नहीं है कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है या उनपर कोई एक्शन होगा

पटना: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपराधियों को संरक्षण दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में जो अपराध बढ़ रहा है, इसके पीछे नीतीश कुमार के द्वारा अपराधियों को संरक्षण दिया जाना है। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार हत्या हो रही है। यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है। राज्य के अंदर आए दिन हर तरह का मामला देखने को मिलता है। यहां अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय ख़त्म सा हो गया है। 

तेजस्वी ने कहा कि अपराधियों को लगता ही नहीं है कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है या उनपर कोई एक्शन होगा। रुपेश हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आप खुद समझ लीजिए की बिहार पुलिस किस तरह से काम कर रही है। रुपेश जी जो इंडिंगो में कार्यरत थे उनकी हत्या हो गई थी। अब कल मालूम चला कि उनके हत्या के जो आरोपी थे उन्हें बरी कर दिया गया है। तो बड़ा सवाल यह है कि यदि उन्हें बरी किया गया तो हत्यारा कौन है? अब तो इस मामले में यही कहा जा सकता है कि पुलिस सही से अपना काम भी नहीं कर पा रही है। पुलिस सही तौर पर जांच नहीं कर पाई है या अपना पक्ष नहीं रख पाई है। नीतीश जी का इकबाल खत्म हो चुका है। बिहार में जिस तरह से अपराधी घटनाएं बढ़ रही है उसके बावजूद सरकार चुप्पी साधी हुई है, यह साबित करता है कि कहीं ना कहीं से अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

वहीं, बिहार में यात्रा पर जाने को लेकर तेजस्वी ने कहा कि अभी तिथि तय नहीं हुआ है। जब तिथि तय हो जायेगा तो पार्टी के तरफ से बात दिया जाएगा। अभी पार्टी इसकी रूपरेखा तैयार कर रही है। जल्द ही इसकी सूचना सभी लोगों को दे दी जाएगी। अभी इसको लेकर बातचीत की जा रही है। सब कुछ आप लोगों को जल्द ही बता दिया जाएगा। उधर, ईडी के तरफ से सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किए जाने को लेकर कहा कि ये रूटीन है, आज नहीं तो कल चार्जशीट दाखिल करना ही था। इसमें कोई अलग बात नहीं है। उन्होंने कहा कि आप लोग जान ही रहे हैं, इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। इस पर ज्यादा टीका टिप्पणी नहीं करना है। इससे कुछ मिलने वाला नहीं है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें अदालत पर भरोसा है। हमारा पक्ष भी बहुत मजबूत है। ये होना था लेकिन हमारे सामने कोई कहीं टिकने वाला नहीं है। फैसला हमारे पक्ष में ही होगा।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारनीतीश कुमारक्राइमBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत