लाइव न्यूज़ :

पिछले 17 साल में बिहार का क्या विकास हुआ है ये सभी जानते हैं, सुधाकर के बाद मंडल ने सीएम नीतीश के खिलाफ खोला मोर्चा

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2023 19:07 IST

बिहारः दिनारा के राजद विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा कि बिहार के किसानों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। कम पैसों में अपने बच्चों को पढ़ाना भी है और जीविका भी चलानी है।

Open in App
ठळक मुद्देजन कल्याण के लिए समय-समय पर सत्ता बदलती रहनी चाहिए।बिहार की बदहाली के लिए आपलोग भी जिम्मेवार हैं।नीतीश कुमार को 17 वर्षों तक पालकर रखा।

पटनाः बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ राजद विधायकों में बगावत की आग सुलग रही है। नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के बाद अब राजद के एक और विधायक ने मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा पर तीखा हमला बोला है।

दिनारा के राजद विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा है कि बिहार का जितना विकास होना चाहिए था वह नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि समाधान यात्रा के दौरान अगर नीतीश किसानों की समस्या का समाधान कर देते हैं तो वे बधाई के पात्र होंगे। बिहार विधानसभा परिसर में मौजूद पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा से बातचीत के दौरान राजद विधायक ने कहा कि बिहार की सत्ता निरंकुश हो गई है।

जन कल्याण के लिए समय-समय पर सत्ता बदलती रहनी चाहिए। उन्होंने जीवेश मिश्रा से कहा कि बिहार की बदहाली के लिए आपलोग भी जिम्मेवार हैं, क्योंकि नीतीश कुमार को 17 वर्षों तक पालकर रखा। विजय कुमार मंडल ने कहा कि बिहार में सड़कों का विकास हो या बिजली की आपूर्ति, सब यूपीए सरकार की देन है और आज नीतीश कुमार यूपीए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की उपलब्धि अपने नाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यूपीए सरकार और पूर्व की केंद्र सरकार के मंत्री रघुवंश सिंह के कामों का फायदा मिला है।

राजद विधायक ने नीतीश कुमार के विकास के कामों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 17 साल में बिहार का क्या विकास हुआ है ये सभी जानते हैं। विजय कुमार मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री निकले तो हैं, समाधान करने के लिए। लेकिन वे लोगों की समस्या का कितना समाधान कर पाते हैं, यह तो आनेवाला समय ही बताएगा?

बिहार का विकास नहीं होने के लिए राजद भी जिम्मेवार है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील करते हुए कहा कि इस यात्रा में अपने अफसरों पर लगाम लगाकर रखें। उन्होंने कहा कि बिहार प्रखंड से लेकर पटना सचिवालय तक भ्रष्टाचार में डूब चुका है। किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है, यूरिया की किल्लत से किसान परेशान हैं।

ऐसे में मुख्यमंत्री किस समस्या का समाधान करने के लिए निकले हैं? उन्हें किसानों की समस्या पर भी ध्यान देना होगा। किसानों को अपनी उपज का लागत तक नहीं मिल पा रहा है। राज्य के किसान काफी दुखी हैं, खाद की कालाबाजारी हो रही है।

राजद विधायक ने कहा कि बिहार के किसानों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। कम पैसों में उन्हें अपने बच्चों को पढ़ाना भी है और उन्हें अपनी जीविका भी चलानी है। बिहार में अगर सबसे गरीब कोई है तो वे किसान हैं। किस तरह से वे अपने जीवन को चला रहे हैं, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहारपटनालालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील