लाइव न्यूज़ :

बिहारः MLC प्रत्याशी रईस खान के काफिले पर AK-47 से चली ताबड़तोड़ गोली, एक की मौत; जदयू के पूर्व विधायक ने कहा- बदला लिया जाएगा

By अनिल शर्मा | Updated: April 5, 2022 11:31 IST

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार ने बताया, "सूचना मिली कि हुसैनगंज के किसी क्षेत्र में गाड़ी से लौट रहे लोगों पर सड़क के किनारे कहीं से गोलियां चलाई गई।"

Open in App
ठळक मुद्देसिवान में नर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के काफिले पर एके-47 से हमला किया गयाकाफिले पर चली गोली में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो अस्पताल में भर्ती हैं।

सिवानःबिहार के सिवान जिले में एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के काफिले पर हमले की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिवान जिले के महुअल गांव में देर रात एमएलसी चुनाव के निर्दलीय उम्मीदवार और खान ब्रदर्स के रईस खान के काफिले पर एके-47 से हमला किया गया है। इस हमले में एक शख्स की मौत हुई है। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। गोली चलने के बाद से ही पूरे जिले में दहशत फैल गई है।

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार ने बताया, "सूचना मिली कि हुसैनगंज के किसी क्षेत्र में गाड़ी से लौट रहे लोगों पर सड़क के किनारे कहीं से गोलियां चलाई गई।" अधीक्षक ने आगे बताया कि एक व्यक्ति जिसे गोली लगी है, उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है। एक दूसरा व्यक्ति जिसे गोली लगी है उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच जारी है। एक व्यक्ति की मौत की भी सूचना मिली है, जो दूसरी गाड़ी से एक बारात से लौट रहा था।

गफलत में बरातियों की गाड़ियों को भी बनाया निशाना

रईस खान पर ये हमला सोमवार रात को उस वक्त हुआ जब वे शहर के पुरानी किला जगह से अपने कार्यालय से वापस गांव ग्यासपुर जा रहे थे। इसी दौरान 4-5 हमलावरों ने उनके काफिले पर AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने एक बोलेरो गाड़ी को भी निशाना बनाया जिसमें बाराती लौट रहे थे। इसमें बैठे 30 साल के विनोद यादव के कई गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

सिवान में शहाबुद्दीन के बाद रईस की रसूखी चलती है

खान के दो समर्थकों को भी गोली लगी है। बबलू के रूप में पहचाने जाने वाले एक समर्थक की हालत गंभीर है। सीवान में शहाबुद्दीन की मौत के बाद से खान ब्रदर्स के नाम से मशहूर अपराधी से राजनेता बने खान सबसे प्रसिद्ध अपराधी हैं। खान ने आरोप लगाया कि उन्हें सुरक्षा गार्ड नहीं दिए गए थे। चुनाव के दौरान जब उन्होंने जिलाधिकारी से इस बारे में अनुरोध किया तब पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा रात में अस्पताल पहुंचे, घायलों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। उन्होंने देर रात घटना स्थल का भी निरीक्षण किया। 

जदयू के पूर्व विधायक ने बदला लेने का संकल्प लिया

उधर, हमले से आग बबूला हुए जदयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह ने बदला लेने का संकल्प लिया। कहा, "हमारे भाई रईस खान घटना में किसी तरह बच गए लेकिन घटना का हिसाब लिया जाएगा और गोली चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।"

टॅग्स :बिहारसिवान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए