लाइव न्यूज़ :

बिहारः राजद नेता और शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर को झटका, भाई रामचंद्र प्रसाद यादव ने थामा भाजपा का दामन, जानें रामचरितमानस विवाद पर क्या कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 30, 2023 17:24 IST

रामचंद्र प्रसाद ने अपने भाई चंद्रशेखर को लेकर कहा कि यह कोई जरूरी नहीं कि राजनीति में विचार मिले। वह राजद में है, लेकिन मेरा विचार भाजपा से मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री के किए गए कामों से प्रभावित होकर हमने यह फैसला लिया है।प्रधानमंत्री के किए गए कामों से हम प्रभावित हैं। भाई चंद्रशेखर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से मात्र एक साल तक इतिहास की पढ़ाई की।

पटनाः बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चन्द्रशेखर के भाई प्रोफेसर रामचंद्र प्रसाद यादव ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बापू सभागार में प्रो. रामचंद्र प्रसाद यादव को भाजपा की सदस्यता दिलाई। प्रो. रामचंद्र प्रसाद दिल्ली विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर हैं।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के किए गए कामों से प्रभावित होकर हमने यह फैसला लिया है। रामचंद्र प्रसाद ने अपने भाई चंद्रशेखर को लेकर कहा कि यह कोई जरूरी नहीं कि राजनीति में विचार मिले। वह राजद में है, लेकिन मेरा विचार भाजपा से मिलता है।

प्रधानमंत्री के किए गए कामों से हम प्रभावित हैं। वहीं अपने छोटे भाई शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस को लेकर दिए गए बयानों पर रामचंद्र ने बताया कि उनके भाई चंद्रशेखर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से मात्र एक साल तक इतिहास की पढ़ाई की। वह पॉलिटिकल साइंस का प्रोफेसर रहा है।

इतिहास के बारे में उसे बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। अपने बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हम दोनों भाई साथ रहते हैं। हम लोगों का खानपान गांव में एक साथ है। जमीन-जायदाद का काम भी एक साथ होता है, लेकिन विचारों के मामले में हम दोनों अलग हैं। हमने उसे कहा भी है कि बिना जाने क्यों बोलते हो? रामचंद्र ने कहा कि अब हम भाजपा में आ गए हैं।

पार्टी का जो भी आदेश होगा वह हम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाई के बयान के खिलाफ हमें राजनीति करनी पड़ी तो उसमें भी पीछे नहीं हटेंगे। उनके बयानों का सीधा-सीधा जवाब देंगे क्योंकि मुझे मालूम है कि वह जो बयान देते हैं, वह कितना सही होता है। लालू यादव सामाजिक न्याय की बात करते हैं तो तुलसीदास से बड़ा सामाजिक पुरोधा कोई नहीं था।

टॅग्स :आरजेडीबिहारपटनाBJPलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं